Uttarpradesh News : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक आदमी ने एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उस लड़के की दोस्ती को उस लड़की ने ठुकरा दिया था। यह घटना नागला हाइवे क्षेत्र गांव बोहरा की है। रविवार शाम को एक लड़के ने एक लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी और लड़की की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के ने फेसबुक एप पर लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। लड़की ने जब दोस्ती करने से रिजेक्ट कर दिया तो गुस्से में आकर उस लड़के ने लड़की की हत्या कर दी और उसे बचाने गई लड़की की मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Uttarpradesh News

Uttarpradesh News : यह है पूरा मामला

पुलिस ने इस मामले की जानकारी सोमवार को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पिता ने यह बताया कि आरोपी युवक ने लड़की को फेसबुक पर दोस्ती के लिए रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे लड़की ने नही माना। इसके अलावा पुलिस अधिक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया फौजी तेजवीर सिंह फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी है। रविवार को वह घर पर नहीं था। शाम को उनके घर पर मुजफ्फरनगर थाना क्षेत्र के कुकड़ा गांव का एक लड़का रवि उनके घर शादी का कार्ड लेकर पहुंचा।

लड़के ने शादी के कार्ड के अंदर चाकू छुपा रखा था। जैसे ही तेजवीर सिंह की 16 वर्षीय लड़की कमरे में आई तो आरोपी ने कार्ड के अंदर छिपाकर लाए चाकू को निकाला और उस पर कई वार किए। बेटी तेजी से चीखने लगी और वहीं गिर गई। अपनी बेटी की चीख सुनकर मां सुनीता कमरे में पहुंची। लड़की की मां सुनीता पर भी रवि ने चाकू से वार किए जो महिला की कमर और कंधे पर लगे।

इतना ही नहीं इसके बाद उसने खुद भी चाकू से आत्महत्या करने की कोशिश की और अपने ऊपर प्रहार किए। पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मां सुनीता को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी रवि का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *