Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की पहली फिल्म ‘इशकजादे’ थी, जिससे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। अर्जुन कपूर ने अपनी पहली फिल्म से ही अपने फैंस के दिलों में जगह बना ली थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में थी। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने परिणीति चोपड़ा के साथ और भी फिल्में की थी, लेकिन वह फिल्म ‘इशकजादे’ जितनी फैन्स को पसंद नहीं आई। एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी सफर के बारे में कहा कि वे फिल्म ‘की एंड का’ को अपने करियर का सरप्राइज मानते हैं।

Arjun Kapoor : इस फिल्म को मानते है सरप्राइज

मीडिया रिपोर्टर के अनुसार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस बारे में डिटेल में बात करते हुए बताते हैं कि इस बात से हैरान थे कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना अच्छा प्रदर्शन किया। अर्जुन कपूर ने बताया कि ‘की एंड का’ फिल्म से उनकी पूरी इमेज ही चेंज हो गई। अर्जुन कपूर का कहना है कि इससे पहले उन्होंने जितनी भी फिल्में की है, उसमें उन्होंने एक्शन हीरो का रोल निभाया है। लेकिन उन्हें एक्शन हीरो के बजाय ‘की एंड का’ फिल्म द्वारा अलग पहचान मिली है।

ki and ka

Arjun Kapoor : अर्जुन फिल्म में करीना के साथ आए थे नजर

‘की एंड का’ फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अहम भूमिका में करीना कपूर नजर आई थी। इंटरव्यू में आगे अर्जुन कपूर ने यह बताया कि करीना और निर्देशक आर बाल्की अपनी पिछली असफलताओं के बाद साथ आए थे। अर्जुन कपूर ने बताया कि उनकी फिल्म ‘तेवर’ करीना कपूर की ‘गोरी तेरे प्यार में’ और आर बाल्की की ‘शमिताभ’ यह तीनों फिल्में एक साथ फ्लॉप हो गई थी।

Arjun Kapoor : अर्जुन ने इस फिल्म का किया जिक्र

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बातों ही बातों में अपने करियर के लिए एक और बात से पर्दा हटाया। उन्होंने अपने फिल्म ‘मुबारकां’ के बारे में कुछ बातें कहीं। अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें इस बात का समझ में ही नहीं आया कि ‘मुबारकां’ फिल्म फ्लॉप क्यों हो गई? क्योंकि इस फिल्म को लेकर उन्होंने किसी के भी मुंह से खराब रिव्यू नहीं सुना।

Arjun Kapoor : अर्जुन कपूर इस फिल्म में आएंगे नजर

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि ‘मुबारकां’ फिल्म और शाहरुख खान की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना हुआ था। फिल्म के ओपनिंग का कलेक्शन कुछ 5 करोड़ के आसपास हुआ था। फिल्म ने कुछ ही समय में करीब 55 करोड रुपए कमाए थे। अगर अब हम अर्जुन के काम की बात करें तो अर्जुन हमें अगली बार ‘द लेडी किलर’ में भूमि पेडणेकर के साथ नजर आने वाले हैं। और तो और अर्जुन कपूर विशाल भारद्वाज की ‘कुत्ते’ फिल्म में भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *