Bigg Boss 16: यह तो हम सभी जानते हैं कि टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े कॉन्ट्रोवर्सी शो बिग बॉस के हजारों लाखों फैंस फॉलोवर्स है। फैंस बिग बॉस शो को देखने के लिए हमेशा उत्सुक नजर आते हैं। देखते ही देखते 15 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इनके फैंस कम नहीं हुए। अब बहुत ही जल्द 16 वां सीजन भी आने वाला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाला बिग बॉस शो की एक नई अपडेट सामने आई है। फ़िलहाल अपडेट में प्रीमियर को लेकर चर्चा होती दिख रही है।

Bigg Boss 16 : इस दिन होगा प्रीमियर

हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि इस शो का प्रीमियम सितंबर या अक्टूबर में किया जा सकता है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये शो 1 अक्टूबर 2022 को कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा। लेकिन इस तारीख की पुष्टि अभी तक मेकर्स ने नहीं की है। फैंस ने तो यह उम्मीद लगा रखी है कि जल्द से जल्द यह शो टीवी पर टेलीकास्ट हो जाएगा।

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 का प्रोमो

यह तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस के शो को होस्ट करते आ रहे हैं और इस बार भी सलमान खान के नए अंदाज को देखने मिलेगा। हमारे सूत्रों से पता चला है कि सलमान खान ने इस शो के प्रोमो की शूटिंग भी कर ली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का प्रोमो बहुत ही जल्द दिखाई देने वाला है।

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट की लिस्ट फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि शो मे दिव्यंका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, शाइनी दोषी, सानिया ईरानी समेत कई टीवी एक्ट्रेस नजर आ सकते हैं।

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 15 की विनर

पिछले साल बिग बॉस 15 देखा जाए तो अक्टूबर में शुरू हो गया था। बिग बॉस 15 का पहला प्रीमियर 2 अक्टूबर को हुआ था। बिग बॉस 15 का फिनाले 30 जनवरी 2022 को ही हुआ था, जिसकी विजेता तेजस्वी प्रकाश रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *