Bigg Boss: इस बार Salman Khan नहीं ये फेमस सेलिब्रिटी करेगा शो होस्ट! Bigg Boss 16 के लिए सलमान ले रहे थे इतनी फीस

0
977
sallu

Bigg Boss: यह तो हम सभी जानते हैं कि टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा शो बिग बॉस (Bigg Boss) को माना जाता है। इस शो को लेकर फैन हमेशा अपडेट देखते रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस (Bigg Boss) का नया सीजन जल्दी ही आने वाला है। और तो और शो में आने वाले कंटेस्टेंट से लेकर उनकी फीस तक सारी बातें सुर्खियों में भी छाई हुई है। वहीं अगर हम सलमान खान की बात करें तो बिग बॉस के चौथे सीजन से सलमान खान ही होस्ट करते आ रहे हैं।

लेकिन इस बार सलमान खान अपनी फीस को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल इस बार यह सुनने में आ रहा है कि बिग बॉस शो को इस साल सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि उनकी जगह बड़े फिल्ममेकर को लिया जाने वाला है।

Bigg Boss

Bigg Boss: रोहित शेट्टी के नाम को लेकर है चर्चा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुनने में आ रहा है कि इस बार बिग बॉस सीजन 16 को सलमान खान नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करने जा रहे हैं। हम रोहित शेट्टी को काफी लंबे समय से खतरों के खिलाड़ी में देख रहे हैं। यह तो हमने देखा ही है कि खतरों के खिलाड़ी के सेट पर रोहित शेट्टी अपने कंटेस्टेंट के साथ कितना हंसी मजाक करते रहते हैं। लेकिन किसी कंटेस्टेंट द्वारा गलती करने पर उन्हें डांट फटकार भी लगा देते हैं। सुनने में यह आ रहा है कि इस बार बिग बॉस (Bigg Boss) के मेकर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी को लाने की सोच रहे हैं।

Bigg Boss: सलमान की फीस ने किया हैरान

हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि इस बार बिग बॉस (Bigg Boss) के घर को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान खान ने पूरे सीजन के लिए एक हजार करोड़ रुपए मांगे हैं। जब से यह बातें सुर्खियों में आई है, तब से सभी हैरान हो गए हैं और कह रहे हैं कि इसी कारण सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी का नाम बिग बॉस के घर के लिए लिया जा रहा है। लेकिन इस पूरी खबर में कितनी सच्चाई है। यह बात तो हमें बिग बॉस के मेकर्स या फिर सलमान खान ही बता पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here