Celebs Married With Elder Actress : टीवी की इन फेमस सेलेब्स ने की अपनी से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस से शादी, नाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Celebs Married With Elder Actress : कपिल शर्मा शो में देखी जाने वाली उनकी एक पार्टनर सुगंधा मिश्रा। सुगंधा ने 2021 में शादी कर ली। सुगंधा की कॉमेडी काफी लोग पसंद करते हैं। ऑडियंस चाह कर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती। सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से 2021 में शादी कर ली थी। हम आपको बता दें कि सुगंधा अपने पति से 4 साल उम्र में बड़ी है।

◆ कॉमेडी क्वीन भारती को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। भारती और हर्ष लिंबाचिया इन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। हर्ष और भारती की मुलाकात एक कॉमेडी शो में हुई थी। सेट पर साथ में काम करते करते यह दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इन दोनों ने 2017 में गोवा में जाकर शादी की थी। भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया से ढाई साल उम्र में बड़ी है।

Celebs Married With Elder Actress

Celebs Married With Elder Actress : प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी

◆प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी जो कि बहुत खूबसूरत जोड़ी है। इन दोनों की मुलाकात बिग बॉस के सेट पर हुई थी। उस शो में प्रिंस को पहली ही बार में युविका से मोहब्बत हो गई थी। इन दोनों कपल ने 12 अक्टूबर 2018 में शादी कर ली। प्रिंस से उनकी पत्नी युविका 7 साल बड़ी है। प्रिंस एमटीवी रोडीज के विनर भी रह चुके हैं।

◆ एक्टर और एंकर जय भानूशाली की पहली मुलाकात माही विज से एक पार्टी में हुई थी और वही जय भानूशाली को माही से मोहब्बत हो गई। इन दोनों ने अपनी उम्र को ना देखते हुए नवंबर 2011 में सभी की नजरों से छुप कर शादी कर ली। जय अपनी पत्नी से 2 साल उम्र में छोटे हैं।

◆ कृष्णा अभिषेक को हम कपिल शर्मा शो में देखते रहते हैं। कृष्णा कपिल शर्मा शो में सपना का रोल निभाते हैं, जिसे लोग बखूबी पसंद करते हैं। हम आपको बता दें कि कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह उम्र में उनसे 11 साल बड़ी है। इन दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी और अब इन्हें दो बच्चे हैं।

Leave a Comment