Entertainment : पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल आज पूरी दुनिया जानती है। शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इन दोनों के बीच एक प्यारा सा बॉन्ड है, जिसे लोगों ने बिग बॉस के घर में और बाहर भी देखा है। आपको बता दें सलमान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा ने अपने घर ईद की पार्टी दी थी। जिसमें शहनाज गिल भी पहुंची थी और सलमान खान पर प्यार लुटाती दिखाई दी।

Entertainment

Entertainment : शहनाज गिल सलमान खान के फेवरेट क्लब में शामिल

ईद की पार्टी में पहुंची शहनाज: शहनाज गिल किस पार्टी में खूबसूरत ब्लैक कलर का पटियाला सूट पहन कर आई थी। इस बात से लोग यह मानने लगे हैं कि शहनाज गिल सलमान खान के फेवरेट क्लब में शामिल हो गई है। जब वह सलमान खान से मिली तो अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पाई। इसके बाद शहनाज गिल एक बार नहीं बार-बार सलमान खान को गले लगाते हुए दिखी।

शहनाज और सलमान की जोड़ी: इस पार्टी में सलमान खान और शहनाज गिल का एक अलग ही बॉन्ड देखने को मिला। फोटोस में दोनों एक दूसरे के साथ बातें कर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहनाज गिल सलमान खान को बार-बार गले लगाती है रही और उन्हें किस भी किया।

सलमान ने भी शहनाज़ पर लुटाया प्यार: सलमान ने भी शहनाज गिल को काफी पैम्पर किया। इसके अलावा सलमान खान शहनाज गिल की सभी इच्छाओं को पूरा करते हुए दिखे। इसके बाद शहनाज गिल सलमान खान को हाथ पकड़ कर अपनी गाड़ी तक ले गई। सलमान खान भी उसे खुशी खुशी विदा करने पहुंच गए। गाड़ी में बैठने से पहले शहनाज सलमान खान को पुचकारती हुई दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *