Kajol: इसमें तो कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक काजोल (Kajol) का भी नाम सामने आता है। इनकी खुशमिजाज और चुलबुली अदाओं पर सभी का दिल तुरंत ही आ जाता है। हाल ही में काजोल ने अपनी चुलबुली अदाओं वाली कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि काजोल ने एक साड़ी पहन रखी है जो कि बेहद खूबसूरत है।

Kajol

काजोल (Kajol) ने पीली रंग की साड़ी कैरी की है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि काजोल अलग-अलग तरह के पोस्ट देते हुए अपनी फोटो खिंचवा रही है।

Kajol

काजोल ने यह पीली रंग की साड़ी लाल बाग के राजा के दर्शन करने के लिए पहनी थी।

Kajol

काजोल (Kajol) मुंबई के लालबाग के राजा का दर्शन करने से पहले ही पीली रंग की साड़ी में ली गई तस्वीरों को अपने ऑफिशियल अकाउंट इंस्टा पर शेयर कर चुकी थी। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह लाल बाग के राजा गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए जा रही है।

Kajol

अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘मैं लालबाग के राजा का दर्शन करने जा रही हूं। गणपति बप्पा मोरिया।’ उन्होंने आगे यह भी लिखा कि सभी लोग मुस्कुरा दो एक बार।

Kajol

काजोल (Kajol) द्वारा कैरी की गई पीले रंग की साड़ी और पीले रंग के ब्लाउज को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि वह एकदम भारतीय नारी हो।

देखा जाए तो महाराष्ट्र स्टाइल की तरह काजोल ने अपने बालों का जुड़ा बना रखा है और उस जुड़े पर गजरा लगाया है। साथ में काजोल ने गले में एक चोकर पहना है और हाथ में हरे रंग की चूड़ियां पहनी है। नो मेकअप के साथ काजोल बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

Kajol

ऐसा नहीं है कि काजोल (Kajol) को इससे पहले साड़ी में नहीं देखा गया। लेकिन काजोल का यह लुक काफी आकर्षक लग रहा है। ऊपर से इनकी चुलबुली अदाओं पर हर किसी का ध्यान खींचा चला जाता है।

kajol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *