Sunny Leone: सनी लियोनी (Sunny Leone) को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। यहां तक कि अपनी कई तस्वीरें और वीडियो आए दिन शेयर भी करती रहती है। यह तो हम सभी जानते हैं कि सनी लियोनी विदेश में पली-बढ़ी है। लेकिन इन्होंने अपने आप को पूरी तरह से देसी बना लिया है। इस बार गणेश चतुर्थी पर सनी लियोनी के इस नए अंदाज को देखकर आप सभी हैरान रह जाएंगे।

Sunny Leone

गणेश चतुर्थी के त्योहार पर सनी लियोनी (Sunny Leone) पिंक कलर के शरारा ड्रेस में नजर आई है। देखा जाए तो सनी लियोनी कहर ढाते हुई नजर आ रही है। यह तस्वीरें इन्होंने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टा आईडी पर शेयर की है।

Sunny Leone

सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने पिंक शरारा ड्रेस के साथ एक दुपट्टा भी कैरी किया है। सनी लियोनी की प्यारी स्माइल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भर भर के कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि लोगों का कहना है कि परफेक्ट स्माइल।

Sunny Leone

सनी लियोनी ने अपने पिंक शरारा के साथ न्यूड मेकअप किया है जो कि बेहद प्यारा लग रहा है। सनी के इस भारतीय अंदाज को देखकर फैंस तारीफ किए बिना नही पा रहे।

Sunny Leone

आप देख सकते हैं कि सनी लियोनी (Sunny Leone) ने कोई भी हैवी ज्वेलरी नहीं पहनी है, सिवाय एक लंबे इयररिंग्स के और सिर्फ इयररिंग्स के साथ ही इनका लुक पूरा हो रहा है।

सिर्फ सनी लियोनी ही नहीं बल्कि उनके पति भी भारतीय लुक में नजर आ रहे हैं। सनी लियोनी ने गणेश चतुर्थी के दिन अपने पति और बच्चों के साथ गणपति बप्पा की पूजा की है।

Sunny Leone

अगर हम इनके काम की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही हमें रेमो डिसूजा के एक एल्बम में नजर आएगी।

Sunny Leone

सनी लियोनी (Sunny Leone) के अपकमिंग म्यूजिक एल्बम का नाम है, ‘नाच बेबी’, जो कि 6 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस एल्बम में आपको सनी लियोनी का बेहतरीन डांस देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *