Nagarjuna: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र पूरी तरह से रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकी है। ब्रह्मास्त्र फिल्म 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में लगा दी जाएगी। यह तो हम सभी जानते हैं कि इस बिग बजट फिल्म में कई बड़े-बड़े अभिनेता अभिनेत्री जुड़े हुए हैं। इनमें से एक नाम नागार्जुन का भी है। नागार्जुन (Nagarjuna)को देखने के लिए उनके फैंस बड़े ही उत्सुक नजर आ रहे हैं।

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) का बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गहरा रिश्ता भी रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नागार्जुन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तब्बू को डेट किया था। इस मामले के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है।

Nagarjun

Nagarjuna: तब्बू को डेट कर चुके हैं नागार्जुन

यह बात काफी पुरानी बताई जा रही है और नागार्जुन (Nagarjuna) ने अपने रिलेशनशिप को कभी एक्सेप्ट नहीं किया था। लेकिन देखा जाए तो कितनी भी कोशिश करने के बावजूद प्यार छुपाया नहीं जा सकता। इसलिए नागार्जुन और तब्बू के प्यार की कहानी किसी से भी छुप नहीं पाई थी। यह तो हम सभी जानते हैं कि आज तक तब्बू ने शादी नहीं की है। तब्बू का कई बार कई स्टार के साथ नाम जुड़ा है, जैसे कि साजिद नाडियाडवाला, संजय कपूर।

लेकिन इसमें एक नाम और है जो कि नागार्जुन का बताया जा रहा है। हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि तब्बू नागार्जुन के साथ रिलेशनशिप में होते हुए काफी सीरियस हो गई थी। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि नागार्जुन (Nagarjuna) शादीशुदा होने के बावजूद तब्बू के साथ रिलेशनशिप में थे।

Nagarjun

Nagarjuna: 10 साल चला था रिलेशनशिप

हैरान करने वाली बात यह है कि नागार्जुन (Nagarjuna) और तब्बू का अफेयर करीब 10 सालों तक चलता रहा। 10 साल बाद तब्बू को महसूस होने लगा कि नागार्जुन कभी भी अपनी पत्नी को तलाक नहीं देंगे और इस वजह से तब्बू ने अपने पैर पीछे खींच लिए। हमारे सूत्रों से पता चला कि तब्बू नागार्जुन से कमेंटमेंट चाहती थी। लेकिन दो बार पहले ही शादी कर चुके नागार्जुन ने किसी भी तरह का कमेंटमेट नहीं दिया। इस कारण तब्बू ने अपने पैर पीछे की ओर खींच कर अपना रिश्ता खत्म कर दिया।

Nagarjun

Nagarjuna: नागार्जुन की पत्नी के साथ कैसे हैं तब्बू के रिश्ते

हैरान करने वाली बात यह है कि नागार्जुन (Nagarjuna) की दूसरी पत्नी अंबाला के साथ तब्बू के काफी अच्छे रिश्ते हैं, यह दोनों एक दूसरे को मित्र बताते हैं। कुछ सालों पहले आए एक इंटरव्यू के दौरान नागार्जुन ने बताया कि तब्बू उनकी काफी अच्छी मित्र है। यहां तक कि नागार्जुन इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह तब्बू को तब से जानते हैं, जब वह 21-22 के हुआ करते थे।

वहीं दूसरी ओर नागार्जुन की पत्नी आमाला से जब नागार्जुन और तब्बू के रिलेशनशिप की बातें की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने दोस्त और पति पर पूरा भरोसा है। किसी भी तरह की अफवाह उनके भरोसे को नहीं तोड़ सकती। इस तरह से नागार्जुन की पत्नी ने तब्बू और नागार्जुन के अफेयर की बात को एक अफवाह बता दिया।

Nagarjun

यह तो हम नहीं कह सकते कि तब्बू और नागार्जुन (Nagarjuna) के रिश्ते में कितनी सच्चाई थी। लेकिन उन दिनों इन दोनों के रिलेशन की अफवाह सातवें आसमान पर हुआ करती थी। अब देखा जाए तो नागार्जुन अपनी फैमिली के साथ काफी खुश नजर आते हैं। नागार्जुन के दोनों बेटे फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। नागार्जुन को हम ब्रह्मास्त्र फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए देखेंगे।

Nagarjun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *