Rajesh Khanna Stardom : जब राजेश खन्ना के फैंस को चला उनकी बीमारी का पता, तो उसने उठाया चौकाने वाला कदम

Rajesh khanna Stardom : राजेश खन्ना जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार रहे हैं। राजेश खन्ना को उनके फैंस प्यार से ‘काका’ भी कहते हैं। और तो और इनके बारे में एक कहावत भी कही जाती थी कि ‘ऊपर भी काका और नीचे भी काका’। राजेश खन्ना के फैंस उस समय कई हद तक दीवाना हुआ करते थे। हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी ‘काका’ के फैंस थे।

ऐसा कहा जाता था कि लड़कियां जब भी राजेश खन्ना की गाड़ी को देखती थी, उस गाड़ी को किस करके पूरी लाल कर दिया करती थी और इस होड़ में लड़के भी पीछे नहीं थे। लड़के राजेश खन्ना की तरह अपनी हेयर स्टाइल बनवाते थे और उन्हीं के जैसे कपड़े पहनते थे। राजेश खन्ना की इस कदर की दीवानगी बस यहीं तक सीमित नहीं थी।

Rajesh Khanna Stardom

Rajesh Khanna Stardom : राजेश खन्ना के फैंस उन्हें किस कदर पसंद करते थे

आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिससे आपको पता चल जाएगा कि राजेश खन्ना के फैंस उन्हें किस कदर पसंद करते थे। एक वक्त की बात है, जब राजेश खन्ना को बहुत तेज बुखार चढ़ गया था। जब यह खबर कहीं से लीक हो गई तो राजेश खन्ना के फैंस परेशान होने लगे।

राजेश खन्ना के कुछ फैंस तो ऐसे थे कि जैसे ही उन्हें पता चला राजेश खन्ना ठीक नहीं है। वह तुरंत ही मंदिर में जा कर पूजा पाठ करना शुरू कर देते थे। ‘काका’ की सलामती के लिए वह सभी फैंस व्रत भी रखते थे। कुछ फैंस तो ऐसे थे जिनके बारे में सुनकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।

राजेश खन्ना के फैन उनके पोस्टर पर ही ठंडी पट्टी करना शुरू कर देते थे, ताकि राजेश खन्ना जल्दी ठीक हो जाए। ऐसी घटना की चर्चा काफी समय तक सुर्खियों में बनी रही। राजेश खन्ना को कैंसर जैसी बड़ी बीमारी थी। उस बीमारी से लड़ते-लड़ते राजेश खन्ना साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Leave a Comment