Ranveer Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) की किस्मत इन दिनों सातवें आसमान पर है। रणवीर कपूर काफी समय बाद फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा अपनी 2-2 फिल्म लेकर आ रहे हैं। और तो और साथ में उनके घर एक नन्हा मेहमान भी आने वाला है। इन दिनों रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ से अपने फैंस के दिल जीतने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। रणवीर कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन में जी-जान लगा चुके हैं। जब से रणवीर कपूर की शादी हुई है। रणवीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में नजर आते हैं। हाल ही में आए रणवीर कपूर के इंटरव्यू में रणवीर ने इस बात का खुलासा किया है कि मां बनने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्म इंडस्ट्री में काम कर पाएगी कि नहीं?

Ranveer Kapoor

Ranveer Kapoor: रणवीर ने दिया यह जवाब


इस सवाल का जवाब देते हुए रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) ने कहा कि मैंने एक बहुत ही अच्छे शख्स को अपनी जिंदगी में आने का मौका दिया है। आलिया काफी मेहनती है यह तो हम सभी जानते हैं। आलिया ने अपनी कम उम्र में ही बहुत सारी बुलंदियों को छू लिया है। रणवीर ने बताया कि कई लोगों का यह कहना है कि अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का कैरियर बन रहा था लेकिन उन्होंने मां बनने का फैसला ले लिया। लेकिन रणवीर कपूर ने कहा कि आलिया ने इन सब बातों को अपने जीवन में हावी नहीं होने दिया है। रणवीर कपूर ने कहा कि भगवान ने हम दोनों को एक नायाब तोहफा दिया है और हम इस बात के लिए भगवान के शुक्रगुजार हैं। रणवीर कपूर ने यह भी कहा कि अब सब कुछ पहले से बदल चुका है। आलिया मां बनने के बाद अपना करियर दोबारा बना लेगी। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मां बनने के बाद आलिया क्या करेगी। रणवीर ने बताया कि हम आने वाले बच्चे को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है और अभी हमें बहुत कुछ प्लान भी करना है।

Ranveer Kapoor: इन फिल्मों में दिखेगी आलिया


रणवीर कपूर के साथ-साथ आलिया की भी कई बड़ी फिल्में आने वाली है। आलिया जल्द रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, डार्लिंग और ब्रह्मास्त्र में नजर आएगी। हाल ही में आलिया भट्ट कुछ समय पहले ही अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग पूरी कर इंडिया वापस आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *