Salman Khan Death Threat : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मार देने की धमकी भरा लेटर मिला है। सलमान खान के पिताजी सलीम खान सुबह सुबह जोगिंग के लिए गए थे। जब वे जोगिंग करके एक बेंच पर जाकर बैठे तब उन्हें उनके और उनके बेटे के नाम का एक लेटर मिला। उस चिट्ठी में सलमान खान को जान से मार देने की धमकी दी गई है। उस लेटर में लिखा है कि सलमान खान का हाल भी सिद्दू मूसेवाला जैसा हो जाएगा। सलीम खान ने अपने पास ही के पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट कर आई है। वहां मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की जांच पड़ताल में लग गई है। चिट्ठी सुबह 7:30 से 8:00 बजे के बीच मिली। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह हम सभी जानते हैं कि हाल ही में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मूसेवाला पर कई बार गोलियां चलाकर उन्हें जान से मार दिया गया। उन पर कम से कम 25 से 30 गोलियां मारी गई है। सिद्धू मूसेवाला के मृत्यु के बाद से पूरी इंडस्ट्री सदमे में चली गई है। अब सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के वजह से उनके फैंस काफी चिंता में नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Death Threat

Salman Khan Death Threat : टाइगर 3 में दिखेंगे सलमान खान

अगर हम सलमान खान के काम की बात करें तो हाल ही में आईफा 2022 सलमान खान ने होस्ट किया है। इस अवॉर्ड शो को होस्ट करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आईफा 2022 आबू धाबी में हुआ है। अब सलमान खान मुंबई वापस आ रहे हैं।

सलमान खान के फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि ‘टाइगर 3’ में जल सलमान का नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ मेन रोल में है। और तो और सलमान खान बहुत ही जल्द ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग शुरू करने जाएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ शहनाज गिल और पूजा हेगड़े नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *