Home Entertainment Sonam Kapoor: बेबी बंप लेकर लंदन से लौटी सोनम कपूर, प्रेगनेंसी में दिख रही काफ़ी क्यूट

Sonam Kapoor: बेबी बंप लेकर लंदन से लौटी सोनम कपूर, प्रेगनेंसी में दिख रही काफ़ी क्यूट

0
Sonam Kapoor: बेबी बंप लेकर लंदन से लौटी सोनम कपूर, प्रेगनेंसी में दिख रही काफ़ी क्यूट

Sonam Kapoor : बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों के अलावा रिलेशनशिप, शादी और बच्चों को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। हालांकि इस वक्त आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अपनी प्रेगनेंसी की वजह से खूब चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है, जिन्हे देखकर ऐसा लग रहा है कि सोनम जल्दी ही नन्हे से बच्चे को जन्म देने वाली है। सोनम हाल ही में अपने बेबी बंप को लेकर लंदन से मुंबई आई है। सोनम का जल्द ही दोबारा से बेबी शॉवर होने वाला है। सोनम का पहला बेबी शॉवर लंदन में हुआ था, अब दूसरा मुंबई में होगा।

सोनम के मुंबई आते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। येलो कलर की ड्रेस में बेबी बंप लिए सोनम बहुत ही प्यारी लग रही है। सोशल मीडिया पर सोनम के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। सोनम के एक फैंस ने तो कमेंट किया है कि, ‘वह कितनी गॉर्जियस लग रही है।’ तो वही दूसरे फॉलोवर्स ने लिखा है कि, ‘पता नहीं क्यों मुझे सोनम के कपड़े इतने अच्छे लगते हैं।’

sonam

Sonam Kapoor : फैंस ने सोनम को यह दुआ दी

और तो और एक फैंस ने सोनम को यह दुआ दी है कि, ‘उनका आने वाला बच्चा उनकी जिंदगी में और भी खुशियां लेकर आए।’ कई लोगों ने तो सोनम के ग्लो को नोटिस किया और सोनम को क्यूट कहा। यह तो हम जानते हैं कि मां बनने वाली औरतों के चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है।

हम आपको बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के बेबी शॉवर को लेकर अभी तक कोई भी न्यूज़ सामने नहीं आई है। मगर पैपराजी ने हाल ही में इनविटेशन कार्ड्स और गिफ्ट हैंपर्स देखे हैं, जो उनके करीबी लोगों को भेजे गए हैं।

Sonam Kapoor : पहला बेबी शॉवर लंदन में हुआ

हम आपको बता दें कि जब सोनम का पहला बेबी शॉवर लंदन में हुआ था वह काफी धमाकेदार था। सोनम के इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए उनकी बहन रिया कपूर लंदन गई हुई थी। मार्च में सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने यह अनाउंसमेंट की थी कि हम माता-पिता बनने जा रहे हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही सोनम और उनके पति आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल वीडियोस और फोटोस सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

अगर हम सोनम के काम की बात करें तो वह बहुत ही जल्द उनकी फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग सोनम ने पहले ही कर ली थी, इस साल के आखरी तक यह फिल्म रिलीज हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here