IPL 2022 : KL राहुल इस IPL सीज़न में भी अपने प्रचंड फॉर्म को बरक़रार रख रखा है। IPL 2022 के एक मुकाबले में कल यानि की रविवार को हुए मुकाबले में उन्होंने MI के खिलाफ एक बार फिर से अपना शतक पूरा करा। यह उनका इस IPL सीजन का दूसरा शतक है। उन्होंने मेरेडिथ की गेंद पर एक जोरदार छक्का लगाकर के अपने इस शतक को पूरा किया। उन्होंने यह दोनों ही शतक मुंबई के खिलाफ में ही लगाए है। राहुल ने IPL के इतिहास में अभी तक में पहली बार एक सीजन में 2 शतक लगाने में सफल हुए हैं। यह उनका ओवरऑल IPL का चौथा शतक भी है। राहुल भारतीय बल्लेबाज सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में विराट कोहली से एक कदम पीछे हैं, कोहली ने अभी तक 5 शतक लगाए हैं।

कुछ इस प्रकार बढ़ाया अपनी इस पारी को


KL राहुल ने रविवार को हुए मुकाबले में मुंबई के खिलाफ 37 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले 25 रन तो उन्होंने 25 गेंद पर ही बनाए थे, लेकिन अगले 25 रन को केवल और केवल 12 गेंद पर ही पूरा कर लिया। KL राहुल ने इस शतक को 61 गेंद में पर ही पूरा कर लिया था। इस दौरान राहुल ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। इससे पहले राहुल ने 16 अप्रैल 2022 को MI के खिलाफ ही नाबाद 103 रन बनाने में सफल रहे, उस समय 60 गेंद का ही सामना किया था। उस दौरान राहुल ने 9 चौके और 5 छक्के जड़े थे।

एक ही टीम के खिलाफ 3 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने


राहुल के लगाए गए इस शतक के साथ में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ में ही 3 शतक हो गए हैं। राहुल IPL में एक ही टीम के खिलाफ में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यह इस सीजन में मुंबई के खिलाफ में उनका तीसरा शतक है। राहुल के 2 शतक के साथ साथ जोस बटलर ने भी एक शतक मुंबई के खिलाफ में ही जड़ा था।

ओवरआल 6 शतक लगाने में कामयाब हुए


KL राहुल का यह बतौर भारतीय खिलाड़ी ओवरऑल T20 में उनका यह छठा शतक है। वे अभी तक सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित ने भी 6 शतक लगाए हैं, और वही पर विराट कोहली भी 5 शतक के साथ में दूसरे नंबर पर स्थित हैं। KL राहुल ने मुंबई के खिलाफ केवल 16 पारियों में 3 शतक लगा दिया है। वे अब मुंबई के खिलाफ 850 से अधिक रन भी बनाने में कामयाब हो चुके हैं। इससे पहले विराट कोहली ने भी 2016 में गुजरात के खिलाफ में एक ही सीज़न में 2 शतक जड़े थे। कोहली और राहुल के साथ में अन्य कोई भी बल्लेबाज एक सीजन में एक ही टीम के खिलाफ में 2 शतक नहीं लगा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *