IPL 2022 में आज यानि की गुरुवार को दो सबसे बड़ी टीम धाकड़ टीम MI और CSK आमने सामने नजर आने वाली है। इन दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई और चेन्नई आज तक हुए IPL की दो सबसे सफल टीम रही हैं। MI ने पांच बार यह खिताब अपने नाम करा है, जबकि CSK ने 4 बार इस ट्रॉफी को जीतने में सफलता हाशिल करी है। आज के इस मुकाबले में मुंबई और चेन्नई के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। IPL के 15वें सत्र में जहा पर मुंबई की टीम अभीतक संघर्ष कर रही और उसे अपनी पहली जीत की अभी तक उसे दरकार है। वहीं पर CSK भी अब तक केवल और केवल एक मैच ही जीतने में कामयाब रही है।

IPL 2022 : MI का यह सीज़न बहुत ही निराशाजनक
MI की बात की जाए तो उसका इस बार का IPL प्रदर्शन अभी तक तो बहुत ही निराशाजनक रहा है। रोहित शर्मा की टीम अभी तक 6 मैच खेले हैं, और उसे सभी मैचों में हार का सामना ही करना पड़ा है। मुंबई के खिलाड़ी रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन अभी तक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, पिछले दो मैचों में बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस ने ही अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाए है, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। मुंबई की टीम टेबल पॉइंट में 10वें नबर पर है.
दूसरी जीत पर होगी नजर
IPL 2022 में CSK के नए बने कप्तान रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन भी अभी तक निराशजनक ही रहा है। CSK ने इस सीजन में खेले गए अपने 6 मैचों में से एक जीत और 5 हार के साथ 9वे स्थान पर बनी हुए है। CSK की टीम को उसके सबसे बड़े स्टार गेंदबाज दीपक चाहर की बहुत ही कमी खल रही है, वह चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है।
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है की 21 अप्रैल को दिन में मुंबई का तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है, और वही पर रात के समय में तापमान में गिरावट नजर आ सकती है और तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मुंबई में रात के समय आद्रता 64 फीसदी रहने के साथ साथ में बारिश की उम्मीद 4 प्रतिशत तक बनी हुई है।