IPL 2022 CSK vs MI : रोहित शर्मा के लिए हमेशा खतरा बना यह गेंदबाज, चेन्नई के खिलाफ फिर लग सकता है झटका

IPL 2022 CSK vs MI : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को मैच खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस इस बार पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 9वें स्थान पर है। अगर बात करें रोहित शर्मा के खेल की तो वह इस बार कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लेकिन आप चेन्नई के साथ होने वाले इस मैच में उन्हें सावधानी से खेलना होगा। रोहित शर्मा के लिए स्पिनर गेंदबाज सबसे बड़ा खतरा रहे हैं।

IPL 2022 CSK vs MI

IPL 2022 CSK vs MI : रोहित का IPL 2022:-

रोहित शर्मा ने इस बार आईपीएल के 11 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 200 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि वह इस बार एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 43 रन रहा है। इस बार रोहित शर्मा स्पिनर गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाए। उन्हें स्पिन गेंदबाजों के सामने खेलने में काफी दिक्कतें आई है। उनको इस बार बैटिंग करते हुए ऐसा देखा गया। इस बार रोहित शर्मा ने 32 स्पिन गेंदों में सिर्फ 33 रन बनाए हैं और इसके साथ साथ वह 4 बार आउट हुए हैं।

MI vs CSK:- चेन्नई और मुंबई के बीच पिछला मैच 21 अप्रैल को खेला गया था। इस मैच में चेन्नई ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में रोहित शर्मा 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। उन्हें मुकेश चौधरी ने 0 रन पर आउट किया था। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 2 गेंदे ही खेली। इस मैच में मुंबई की टीम ने 155 रन बनाए। चेन्नई की टीम ने 7 विकेट खोकर शानदार जीत हासिल की।

Leave a Comment