IPL 2022 : हैदराबाद की टीम से खेल रहे तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उमरान मलिक ने आईपीएल सीजन 2022 में सबसे तेज रफ्तार वाली गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जम्मू कश्मीर के 22 वर्षीय गेंदबाज ने 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। जो इस आईपीएल सीजन में फेंकी गई सबसे तेज रफ्तार वाली गेंद है। उमरान ने इस दौरान गुजरात की टीम से खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

IPL 2022

IPL 2022 : ऐसे कायम किया रिकॉर्ड

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 46 वें मुकाबले में उमरान मलिक ने एक नहीं दो बार 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह गेंद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए 10वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकी थी। इस बॉल पर चेन्नई की टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने चौका जड़ दिया।

4 ओवर में दिए 48 रन

इसके बाद उमरान ने एक और गेंद इसी रफ्तार के साथ फेंकी। इस बार उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद फेंकी थी, जिस पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंद को मिड ऑफ की तरफ मारकर एक रन लिया। इस मुकाबले में गेंदबाज को कोई भी सफलता नहीं मिली। उन्होंने अपने 4 ओवर के खेल में बिना कोई विकेट चटकाए 48 रन दे दिए।

टॉप में है उमरान का नाम शामिल

मौजूदा आईपीएल सीजन के टॉप 5 में सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में इनके नाम 4 गेंदे कायम है। मतलब टॉप 5 सबसे तेज गेंदो में से 4 उमरान ने फेंकी है। इससे पहले आई पी एल 2022 के सीजन में यह रिकॉर्ड लॉकी फर्ग्यूसन के नाम था जिन्होंने 153.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्ञान से की थी। इस आईपीएल सीजन में उमरान ने 153.3, 153.1 और 152.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदे फेंकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *