Rishabh Pant Century: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है, जिसमें ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेली है। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और शानदार शतक लगाया। उन्होंने केवल 89 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार शतक लगाया। ऋषभ पंत का टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है।

ऋषभ पंत 146 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए। वह जो रूट की गेंद पर जैक क्राउली के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 111 गेंदों की पारी में 20 चौके और 4 छक्के लगाए।

Rishabh Pant Century

Rishabh Pant Century : जडेजा ने दिया साथ

भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत की यह पारी महत्वपूर्ण साबित हुई क्योंकि एक समय पर भारतीय टीम 98 रनों पर पांच विकेट खो चुकी थी। उसके बाद तो 150 रन बनाना भी मुश्किल लग रहा था। ऐसे में ऋषभ पंत और जडेजा ने 222 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को संभाले लिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बना लिए थे। अब जडेजा 86 रन और मोहम्मद शमी जीरो पर खेल रहे है।

ऋषभ पंत का 2022 में यह दूसरा शतक है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में टेस्ट सीरीज के दौरान भी ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा था। एक कैलेंडर ईयर में दो शतक लगाने वाले चौथे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं ऋषभ पंत। इसके अलावा ऋषभ पंत एशिया के बाहर 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। ऋषभ पंत के अलावा विजय मांजरेकर, रिद्धिमान साहा, अजय रात्रा ने भी एशिया के बाहर तीन तीन शतक लगाए हैं।

बी. कुंदरन ने 1964, एम एस धोनी ने 2009, रिद्धिमान साहा ने 2017 और अब ऋषभ पंत ने 2022 में दो टेस्ट शतक लगाए है।

आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब:- ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेलकर अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में ऋषभ पंत केवल 58 रन ही बना पाए थे। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले, जिसमें 340 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *