IPL 2022 के प्लेऑफ से शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स बाहर हो चुकी है। धवन के बल्ले से काफी रन्स निकले, उन्होंने 14 मैचों में 460 रन बनाए। लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि बुधवार रात उन्होंने खुद की पिटाई का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उनके इस वीडियो में वह अपने पिता से मार खाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने बताया कि, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करने पर मेरे पिता जी ने मुझे नॉक आउट कर दिया।

शिखर धवन

शिखर धवन के पिता पहले उन्हें थप्पड़ मारकर गिरा देते हैं

शिखर धवन अक्सर अपने मजाकिया अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें लगातार शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने खुद के साथ हुई मारपीट का भी वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शिखर धवन के पिता पहले उन्हें थप्पड़ मारकर गिरा देते हैं। उसके बाद वह उन्हें जमकर लातों से मारते हैं। इस वीडियो में एक महिला और एक पुलिसकर्मी भी नजर आता है जो धवन को मार खाने से बचाते नजर आते हैं।

शिखर धवन अपने मसखरे अंदाज के लिए मशहूर हैं और वैसे ही है उनका परिवार। दरअसल यह वीडियो एक फनी वीडियो है। जिसमें धवन और उनकी पूरी फैमिली एक सीन की एक्टिंग कर रही है। यह सीन किस लिए किया जा रहा है इसकी जानकारी पुख्ता तरह से सामने नहीं आई है। लेकिन धवन ने कैप्शन में भी हंसने वाला इमोजी शेयर किया है। उनके साथी क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह और इरफान पठान ने भी उनके वीडियो पर मजाकिया कमेंट किए हैं। भज्जी ने थो धवन के पिताजी को खुद धवन से भी बड़ा एक्टर बताया है।

आपको बता दें शिखर धवन एक अच्छे क्रिकेटर के साथ-साथ अच्छे एक्टर बनकर भी सबके सामने आ सकते हैं। हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धवन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इसमें यह भी कहा गया था कि धवन इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और उनका किरदार भी फिल्म में काफी अहम होने वाला है। हालांकि अभी फिल्म के बारे में अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *