Fruits in Rainy Season : अक्सर बरसात के मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। बरसात के मौसम में पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है और धीरे काम करने लगता है। इसलिए आपको मौसम के हिसाब से अपनी डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। आपको मानसून में ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएं। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जो फल आप खा रहे हैं, वह पेट में इंफेक्शन का खतरा ना बढ़ाएं।

बारिश में पानी वाले फल खाने से बचना चाहिए। खास तौर पर तरबूज नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको ऐसे पांच फल बता रहे हैं जो आप बरसात के मौसम में खा सकते हैं।

Fruits in Rainy Season

Fruits in Rainy Season : पांच फल जो आप बरसात के मौसम में खा सकते

सेब:- बीमारियों को खुद से दूर रखने के लिए रोजाना एक सेब जरूर खाएं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है और आप किसे किसी भी मौसम में खा सकते हैं। इसमें ड्राईटी फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

अनार:- एवरग्रीन फलों में अनार भी शामिल है। अनार को किसी भी मौसम में खा सकते हैं। बरसात के मौसम में अनार को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे रेड ब्लड सेल्स बढ़ती है और हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। अनार में भरपूर मात्रा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

लीची:- बरसात लीची जैसे रसीले फल का सीजन है। आप लीची जरूर खाये लेकिन थोड़ा देखकर, कई बार इस में कीड़े भी पड़ जाते हैं। यह फल भोजन पचाने में काफी मदद करता है। इसे खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसमें एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो बरसात के मौसम में आपको स्वस्थ रखते हैं।

पपीता:- सदाबहार फलों में पपीता भी शामिल है। आप बारिश के मौसम में पपीता खा सकते हैं। इसमें विटामिन, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। पपीता विटामिन ए और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है। इसमें पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।

आलूबुखारा:- चाहे कोई भी मौसम हो अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करें। बारिश के मौसम में आपको आलूबुखारा भी खाना चाहिए। आलूबुखारा यानी प्लम में विटामिन सी, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *