Home Health Health Tips : शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें यह फल और सब्जियां, होगा जबरदस्त फायदा

Health Tips : शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें यह फल और सब्जियां, होगा जबरदस्त फायदा

0
Health Tips : शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें यह फल और सब्जियां, होगा जबरदस्त फायदा

Health Tips : मानव शरीर के लिए ऑक्सीजन कितना जरूरी है यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन फिर भी शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। ऐसे में हमारे सांस फूलने लग जाती है और घबराहट के साथ बेचैनी बढ़ने लगती हैं। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सही रखने के लिए आप डाइट का सहारा ले सकते हैं। हम बताते हैं आपको ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए कौन से फल और सब्जियां डाइट में शामिल करनी चाहिए।

Health Tips

Health Tips : इन चीज़ों को करें शामिल

  1. नींबू:- नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और नींबू का रोजाना सेवन करने से ऑक्सीजन की सप्लाई तेज होती है।
  2. अंगूर:- अंगूर के सेवन से हमारी त्वचा अच्छी रहती है। यह हमें फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और ऑक्सीजन लेवल को भी बढ़ाते हैं।
  3. तरबूज:- गर्मियों में तरबूज पानी की कमी को ही दूर नहीं करता बल्कि इसमें लाइकोपीन और विटामिन सी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। तरबूज खाने से भी हमारे शरीर में ऑक्सीजन की कमी पूरी होती है।
  4. खुबानी:- यह है हमारे शरीर में हार्मोन को नियंत्रित करती है और इसका सेवन करने से ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है। इसलिए आपको रोजाना खूबानी का सेवन करना चाहिए।
  5. कीवी:- कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसे खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ऑक्सीजन की सप्लाई भी तेज होती है।
  6. ब्रोकली:- ब्रोकली में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस सब्जी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके सेवन से आपका ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और यह आपका वजन कम करने में भी मदद करती है।
  7. अन्य सब्जियां:- इन सबके अलावा आप शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए लहसुन, पत्ता गोभी, खीरा और पालक जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here