Agra: कुत्तो ने घेरकर बच्ची को नोंचा, हालत ज्यादा खराब होने से 8 डॉक्टर कर रहे इलाज

0
972
dog

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को नोंच खाया। आवारा कुत्तों ने मूकबधिर बच्ची गुंजन पर हमला करके बुरी तरीके से जख्मी कर दिया है। आगरा (Agra) के सिकंदरा के पास देहाततोरा गांव में गुंजन रहती थी। गुंजन की मां इस दुनिया में नहीं है और गुंजन के पिता मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है। सुबह 5:30 बजे के करीब गुंजन अपने घर से बाहर आई थी।

गली में घूम रहे कुत्तो ने अचानक गुंजन को घेर कर उस पर हमला बोल दिए और तो और आधा दर्जन से ज्यादा कुत्तों ने गुंजन के कई अंगों को नोंचना शुरु कर दिया। कुत्तों के जोर जोर से भौकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत ही अपने घरों से बाहर निकल कर आ गए। तब उन्होंने देखा कि कुत्तों ने गुंजन को घेर रखा है। लोगों ने देखा कि गुंजन के शरीर पर कुत्तों द्वारा बहुत गहरे घाव हो गए हैं।

Agra

Agra : कुत्तों को भगाने की कोशिश

आसपास के लोगों ने गुंजन को बचाने के लिए कुत्तों को भगाने की कोशिश की। जैसे ही कुत्ते भागने लगे, उन्होंने तुरंत ही गुंजन को अस्पताल पहुंचा दिया। गुंजन उस वक्त पूरी तरह से खून में लथपथ हो चुकी थी। गुंजन की इस तरह की हालत देखकर अस्पताल के डॉक्टर दंग ही रह गए। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के शरीर पर दर्जनों से भी ज्यादा घाव है।

Agra : अब गुंजन खतरे से बाहर

मासूम बच्ची को कुत्तों ने बहुत ही बुरी तरीके से जख्मी कर रखा है। जल्दबाजी में आसपास के लोगों ने गुंजन को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर गुंजन को तुरंत ही इमरजेंसी बोर्ड के ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर इलाज कर रहै है। इस मासूम बच्ची के शरीर पर करीब 20 टांके आए हैं। गुंजन के इलाज के लिए 8 डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है।

बिचारी छोटी सी गुंजन अपने दर्द को बयान तक नहीं कर पा रही वह दर्द के मारे पल पल करहा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अब गुंजन खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का यह कहना है कि यह अच्छी बात है कि गुंजन की जान बच गई है। और तो और उनका कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा केस देखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here