Agra : Agra (आगरा) के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली 2 महिलाएं 17 मई से लापता बताई जा रही है। एक महिला की उम्र 19 साल है तो दूसरी महिला की उम्र 26 साल है। 19 साल की उम्र की युवती के पिता ने बहला-फुसलाकर किडनैपिंग (Kidnaping) की आशंका जताते हुए मामला पुलिस थाने में लिखवाया। अब तक इन दोनों महिलाओं को लापता हुए 54 दिन होने के बाद भी पुलिस इन्हें नहीं ढूंढ पा रही।
पुलिस ने बताया है कि यह दोनों युवती आस पड़ोस में ही रहती है। 17 मई को यह दोनों साथ में ही घर से बाहर गई थी। और तो और महिला अपना फोन घर पर ही भूल गई और साथ में कोई कपड़े या सामान भी नहीं ले गई। 19 वर्षीय महिला के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट (Report) दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। 19 वर्षीय महिला के पिता का कहना है कि 26 वर्षीय महिला ने उनकी बेटी को अगवा (Kidnap) किया है। और तो और यह दोनों अलग-अलग समाज से है।
Agra : सीसीटीवी फुटेज में दिखे दोनों
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने कहा कि सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में यह दोनों साथ में ही नजर आई है। यह दोनों महिलाएं आईएसबीटी पहुंची थी और उसके बाद दोनों गायब हो गई। पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है इन दोनों को ढूंढने की। और तो और पुलिस सोशल मीडिया (Social Media) का भी सहारा ले रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली।
Agra : नहीं मिला लापता किशोर परिजन परेशान
थाना एत्माद्दौला (Atmadaula) क्षेत्र के 16 वर्षीय सूरज नाम का लड़का 19 दिन से लापता है। लड़की की मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। मुकदमे में एक जन को नामजद किया है। पावर हाउस कॉलोनी, यमुना ब्रिज निवासी प्रेमलता ने मुकदमा दर्ज कराया। मां का कहना है कि उनका बेटा नवी पास है। और तो और वह 22 जून से लापता है। पुलिस के पास मुकदमा दर्ज करा लिया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई छानबीन नहीं कर पाई है। थाना एत्माद्दौला (Atmadaula) अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और तो और सूरज की तलाशी भी शुरू कर दी गई है।