Agra: सिपाही की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या, सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद, जाँच में लगी पुलिस

0
932
gun sucide

Agra: आगरा (Agra) में एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित अपने आवास में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही कुबेर सिंह ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के सभी लोग कुबेर सिंह के पास भागे चले आए। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस और एसएसपी प्रभाकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी प्रभाकर ने घरवालों से बात कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Agra

Agra : खुद गोली मारकर की आत्महत्या

यह पूरी घटना गुरुवार की शाम को 4:00 बजे की बताई जा रही है। कुबेर सिंह पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस की क्रेन चलाते थे। कुबेर सिंह अपने पूरे परिवार समेत आगरा (Agra) के एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में रहते थे। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा बताया जा रहा है। गुरुवार की रात को इनकी एक बेटी, भतीजा, भतीजी और पत्नी घर पर ही थे। सुबह के बाद अचानक बंदूक चलने की आवाज आई और घर के सभी सदस्य अचानक चौक गए।

सभी भागते हुए कुबेर सिंह के पास पहुंचे। घरवालों ने देखा कि कुबेर सिंह खून में लथपथ जमीन पर पड़े थे। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंच गई और आगे की छानबीन कर रही है।

Agra : नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। गोली मारने की वजह से उनके पूरे चेहरे का परखच्चा उड़ गया है। घर में अभी तक कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घर वालो से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here