Agra: सरकारी नौकरी न मिलने के कारण यमुना नदी में कूदकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा मम्मी-papa को सॉरी

0
961
yamuna

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में सरकारी नौकरी ना मिलने के कारण एक युवक ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। इस घटना को 2 दिन बीत जाने के बाद भी युवक का अभी तक कुछ अता पता नहीं चल पाया है। यह मामला न्यू आगरा (Agra) के नगला तलफी गांव का है। युवक ने अपने आखिरी वक्त में व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया था।

युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि, ‘मेरे मम्मी पापा बहुत अच्छे हैं, लेकिन मैं उन दोनों के लिए कुछ कर नहीं पाया। मेरे मम्मी पापा मुझसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन मैं उनके लिए एक सरकारी नौकरी तक हासिल नहीं कर पा रहा हूं। मेरे मम्मी पापा ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।’ पुलिस का कहना है कि युवक कर्मवीर सिंह की तलाश गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में की जा रही है।

Agra

Agra : सरकारी नौकरी की कर रहा था तैयारी

आगरा (Agra) के थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह का कहना है कि युवक कर्मवीर सिंह सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। कर्मवीर सिंह के परिवार वालों का कहना है कि वो काफी समय से कोशिश कर रहा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। इस वजह से वह कुछ दिनों से परेशान भी चल रहा था।

Agra : यमुना में कूदकर दी जान

रविवार की रात को काफी वक्त हो जाने तक वह घर नहीं आया तो घरवाले उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। कर्मवीर सिंह का मोबाइल और चप्पल घरवालों को यमुना नदी के नाव के पास मिले। जिस वजह से यह अनुमान लगाया गया है कि कर्मवीर ने नदी में छलांग लगा ली है।

आगरा (Agra) पुलिस ने तुरंत ही गोताखोरों की मदद से कर्मवीर को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी है। 2 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कर्मवीर का कोई अता पता नहीं है।

वहीं दूसरी और यह अंदाज भी लगाया जा रहा है कि कर्मवीर की मौत हो चुकी है। लेकिन घर वाले अभी भी आस लगाए बैठे हैं कि उनका बेटा घर वापस जरूर आएगा। कर्मवीर के माता-पिता उसकी याद में रोए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here