Noida: पड़ोसी के बच्चे से था प्यार, खुद चाहती थी पालना, पुलिस ने इस जुर्म के लिए किया गिरफ्तार

Noida: उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 5 साल के बच्चे का अपहरण कर अजमेर से गिरफ्तार हुई भुजपुरा की रहने वाली महिला। सोमवार के दिन पुलिस ने छानबीन कर कुछ नए राज सामने लाए है। महिला पूरी तरह से नोएडा (Noida) की रहने वाली है। महिला की आज से 8 साल पहले फेसबुक द्वारा पप्पू ऊर्फ मुर्तजा से पहचान हुई थी। इन दोनों की पहचान होते होते दोनों ने अपने आप को शादी के रिश्ते में जोड़ लिया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को जेल भेज दिया है। इन दोनों के विषय में यह बात पता चली है कि कुछ समय पहले इन दोनों ने एक बच्चे की चोरी की थी। पुलिस के द्वारा एक पुराना मामला सामने आया है।

Noida

Noida : वंदना रावल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई की

अपहरण के आरोपी वंदना रावल और उसके पति पप्पू निवासी काले की सराय बाबरी मंडी, हाल पता गली नंबर-2 धोबी वाली गली, भुजपुरा कोतवाली नगर ने जेल जाने से पहले खुद के विषय में पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से नोएडा (Noida) के एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है। वंदना रावल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई की है। फेसबुक द्वारा इनकी मुलाकात पप्पू से हुई। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली।

Noida : एक बेटी के है माता-पिता

पहके इन्हें एक बेटी भी हुई थी। बेटी के होने के बाद इन्होंने दूसरा बच्चा नहीं किया। डॉक्टर ने कह दिया था कि यह दूसरा बच्चा नहीं ले पाएंगे। वंदना और उसके पति ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले 5 साल का बच्चा आया, जिससे यह दोनों बहुत प्यार करते थे। उस बच्चे के साथ वक्त बिताना इन दोनों को काफी अच्छा लगता था। बच्चे को खिलाते खिलाते ही इनके मन में यह लालच जगा कि वे अपहरण कर इस बच्चे को अपने साथ रखेंगे।

Noida : 10 दिन तक बच्चे ने याद नहीं किया मां को

पुलिस ने पूछताछ के दौरान महिला से पूछा कि बच्चे को अपने मां बाप की याद तो आई होगी। तब आरोपी महिला ने जवाब दिया कि बच्चा वंदना को अपनी मां के रूप में देखता है। पप्पू और वंदना की बेटी एक उमरा होने के कारण यह दोनों एक दूसरे के साथ खेलते रहते हैं। इसलिए जब उसने अयान का अपहरण कर उसे 10 दिन तक अपने पास रखा तो वह जरा भी अपने माता-पिता को याद करके नहीं रोया।

Leave a Comment