Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में अनुशासनहीनता करने पर पुलिस कप्तान आग बबूला हो उठे। गुस्से में आए पुलिस कप्तान ने थाना अध्यक्ष समेत पांच लोगों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। और तो और सीओ को भी पद से तुरंत ही हटा दिया। इस बड़ी कार्रवाई के कारण पूरा जिला दंग सा रह गया। दरअसल पूरा मामला यह है कि बरेली (Bareilly) के बहेड़ी थाने में 2 पुलिस कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पुलिस कर्मचारी ने दूसरे पुलिस कर्मचारी पर गोली चला दी।

हमारे सूत्रों से पता चला है कि महिला पुलिस कर्मचारी के दोस्ती के कारण इन दोनों पुलिस कर्मचारियों में विवाद छिड़ गया था। आज से पहले भी इन दोनों सिपाहियों में विवाद हो चुका है। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी एक पुलिस कर्मचारी ने दरोगा की सरकारी पिस्तौल से सिपाही पर गोली चला दी। अच्छी बात यह रही कि गोली सिपाही को नहीं लगी बल्कि फर्श पर जा लगी।

Bareilly

सूत्रों से ऐसा पता चला है कि यह विवाद सिर्फ महिला पुलिस कर्मचारी से दोस्ती का ही नहीं बल्कि वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर भी हुआ है। फिलहाल पूछताछ करने पर किसी भी पुलिस कर्मचारी ने अपना मुंह नहीं खोला है। इस पूरी घटना को पुलिस कर्मचारियों ने काफी घंटे तक दबा कर रखा था। लेकिन मंगलवार की सुबह यह पूरी चर्चा दूर-दूर तक फैल गई।

वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले की जानकारी जैसे ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को मिली उन्होंने तुरंत ही पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने एसएचओ समेत पांच पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। बताया यह भी जा रहा है कि इस पूरे घटना की जानकारी क्षेत्र के सीओ को भी नहीं थी। इसी बात से खफा कप्तान ने सीओ पर भी कार्रवाई का चाबुक चला दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। इससे पहले बरेली (Bareilly) के थाना सुभाष नगर में महिला सिपाही और महिला दरोगा के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिसमें एक महिला सिपाही ने महिला दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। वहीं दूसरी और वरुण गांधी का एक पत्र भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *