Home UP Gonda: चचेरे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, घर के बाहर सो रहे भाइयों में से एक की मौत

Gonda: चचेरे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, घर के बाहर सो रहे भाइयों में से एक की मौत

0
Gonda: चचेरे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, घर के बाहर सो रहे भाइयों में से एक की मौत

Gonda: गोंडा (Gonda) जिले के थाना उमरीबेगमगंज के डिक्सिर गांव में मंगलवार की देर एक हादसा हुआ। अपने ही घर के बाहर सो रहे चचेरे भाइयों पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर एक की जान ले ली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत ही जिला अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। छानबीन के दौरान यह पता चला कि यह कोई पुराने मनमुटाव के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।

सूत्रों से यह पता चला है कि डिक्सिर के ग्राम प्रधान रामभान सिंह के भाई कृष्ण भान सिंह व चचेरे भाई बृजेश सिंह अपने घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। उसी दौरान एक वाहन में 4 लोग सवार होकर आए और धारदार वस्तु से इन दोनों भाइयों पर हमला करने लगे। जिस कारण एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा अभी गंभीर रूप से घायल है।

Gonda

बताया जा रहा है कि चचेरे भाई बृजेश की मृत्यु हो चुकी है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके हिसाब से यह पूरी वारदात रात करीब 2:00 बजे के आसपास की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह 4:00 बजे पता चली।

परिवार वालों को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी और दूसरी और घायल व्यक्ति को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। सीओ संसार सिंह राठी व थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

Gonda

सीईओ का कहना है कि यह घटना पहले से ही तय की गई होगी। यहां तक कि हमलावरों ने गले के साथ-साथ शरीर पर भी हमला किया था। जिसके कई घाव सामने आए हैं, फिलहाल बृजेश के परिवार ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने से तो यह मालूम हो रहा है कि किसी पुरानी लड़ाई के कारण इतना बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे कोई कदम लिया जाएगा। गांव में किसी भी तरह का हंगामा ना हो, इसलिए पुलिस ने चारों और अपने कर्मचारियों को जोड़ रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here