Kushinagar: बेरहम हत्यारा! लापता किशोर की आँखे फोड़ की हत्या, पोखरे में मिली लाश

Kushinagar: उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) के कुशीनगर (Kushinagar) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 14 साल के मासूम लड़के की हत्या कर उसकी दोनों आंखें फोड़ कर पानी में फेंक दिया गया है। यह मामला खड्डा थाना क्षेंत्र के ग्राम करदह का बताया जा रहा है। बुधवार की शाम को गायब हुए लड़के की बॉडी पोखरी में मिली। हत्यारे ने बच्चे की जान लेने के बाद उसे पोखरे में फेंक दिया। और तो और आरोपी ने बच्चे की दोनों आंखें किसी नुकीली वस्तु से फोड़ दी। लड़के की बॉडी मिलते ही पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की बॉडी मिलने से घर में मातम का माहौल बना हुआ है।

खड्डा क्षेत्र के ग्राम हसन्दर अंसारी के दो पुत्र बड़ जावेद और छोटा तावेद है। हसन्दर आज से करीब 7 महीने पहले अपने काम की वजह से सऊदी अरब चला गया था। घर में सिर्फ यह दो पुत्र जावेद और तावेद और उसकी पत्नी सबिबुन ही रहते थे। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार की शाम को अचानक तावेद घर से गायब हो गया था। तावेद के बड़े भाई ने अपने भाई को सब जगह ढूंढना शुरू कर दिया था। गुरुवार की सुबह होते होते परिवार वाले आजाद अंसारी गांव के पास पोखरे में तावेद का शव मिला। शव के मिलने के बाद परिजनों ने गांव वालों को इसकी खबर पहुंचाई गई। इस खबर की जानकारी पुलिस को भी तुरंत दी गई।

eyes

Kushinagar : परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस का कहना है कि लड़के की दोनों आंखें किसी नुकीली वस्तु से फोड़ी गई है। मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसी वारदात को देख कर गांव वाले काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। बॉडी को उठाकर घरवाले अपने घर ले गए। लेकिन एसआई पी के सिंह ने घरवालों को समझा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने तावेद की हत्या कर उसकी आंखें फोडने का मामला दर्ज करवा कर इंसाफ की मांग की है।

ऐसी निर्मम हत्या को लेकर सभी गांव वालों में आक्रोश है। परिजनों और गांव वालों का कहना है कि जल्दी से जल्द आरोपी को पकड़कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह इंसाफ के लिए मोर्चा करेंगे। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण पता चल पाएगा। पुलिस ने भी गांव वालों और परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment