Home UP Lucknow: धर्म बदलकर की हिन्दू लड़की से शादी, जिम संचालक फैजल हुआ गिरफ्तार

Lucknow: धर्म बदलकर की हिन्दू लड़की से शादी, जिम संचालक फैजल हुआ गिरफ्तार

0
Lucknow: धर्म बदलकर की हिन्दू लड़की से शादी, जिम संचालक फैजल हुआ गिरफ्तार

Lucknow: आए दिन लव जिहाद का मामला सामने आता रहता है। लेकिन इस बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का यह मामला बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने पहले तो हिंदू धर्म के मुताबिक एक युवती से शादी कर ली और फिर उस से विवाहित रिश्ता बना कर वीडियो बना लिया।

शादी के कुछ समय बाद जब महिला को युवक की सारी सच्चाई पता चली तो युवक महिला के ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। महिला ने जब अपने पति की बात नहीं मानी तो उसका पति ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया।

महिला ने बिना डरे अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। जिस कारण पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चिनहट क्षेत्र की है। जिम ट्रेनर पर महिला ने यह आरोप लगाया है कि पहले तो योगा टीचर फैजल का नाम बदलकर अथर्व बताया गया था। उसके पश्चात अथर्व की दोस्ती महिला को जिम में नौकरी दिलाने के दौरान हुई।

Lucknow

महिला का कहना है कि फैजल नामक व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर अथर्व रखा और शादी का प्रस्ताव महिला के सामने रख दिया। महिला ने बताया कि अथर्व नामक व्यक्ति ने हिंदू समाज के मंदिर में जाकर महिला के साथ शादी रचाई थी। शादी के कुछ समय बाद महिला को पता चला कि अथर्व नामक व्यक्ति का नाम फैजल है। जिसके बाद से ही व्यक्ति महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पीड़ित महिला का कहना है कि जब वह अपने पति की बात नहीं मानने लगी तो उसके पति ने पीड़ित महिला को जलाकर मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आरोपी पीड़िता को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा था।

कई दिनों तक चल रहे विवाद से थक हार कर पीड़ित महिला ने गोमती नगर के चिनहट पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत ही पीड़िता की बात सुनकर एक्शन लेना शुरू कर दिया और फैजल को तुरंत ही पुलिस हिरासत में ले लिया।

Lucknow

डीसीपी प्राची सिंह का कहना है कि मुसलमान व्यक्ति ने हिंदू महिला से झूठ बोलकर शादी की है। यह पूरा मामला धर्म परिवर्तन का है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है और साथ ही अपना धर्म बदलने के लिए भी दबाव बनाया है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की छानबीन अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here