Noida: राजधानी दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा (Noida) में सेक्स चेंज का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक लड़की को लड़का बनने का ऐसा चस्का लगा कि वह अपने ही घर से भागकर दिल्ली चली गई। वह लड़की दिल्ली में ट्रांसजेंडर आश्रम में कुछ दिनों से रह रही थी और तो और उसने अपने ऊपर कई तरह के प्रयोग भी करवाएं। लेकिन अब पुलिस लड़की को उसके घर ग्रेटर नोएडा (Noida) दोबारा भेज रही है।

Noida : लड़के वाले हार्मोन्स पैदा करने के लिए खुद पर कई प्रयोग कराए

छानबीन से पता चला है कि चांदनी नामक लड़की की बातचीत कुछ दिनों से इंस्टाग्राम के जरिए दिल्ली निवासी एक लड़की से हो रही थी। दिल्ली निवासी लड़की ने चांदनी को अपने पास दिल्ली बुला लिया और उसे ट्रांसजेंडर आश्रम में रखा। आश्रम में जाकर चांदनी ने लड़के वाले हार्मोन्स पैदा करने के लिए खुद पर कई प्रयोग कराए और काफी सारे इंजेक्शन इस्तेमाल किए। दरअसल चांदनी अपने आप को बदल कर लड़का बनना चाहती थी।

GE

Noida : कांटेक्ट भी नहीं हो पा रहा था

यहां पर ग्रेटर नोएडा (Noida) में चांदनी के परिवार वाले चांदनी के लापता होने से काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। क्योंकि चांदनी बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार वालों ने चांदनी को ढूंढने की कई कोशिश की, यहां तक की चांदनी से किसी भी तरह का कांटेक्ट भी नहीं हो पा रहा था। आखिर में परिवार वालों को चांदनी की गुमशुदा की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखवानी पड़ी। जब पुलिस ने चांदनी को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी तब जाकर पता चला कि वह दिल्ली के ट्रांसजेंडर आश्रम में रह रही है।

ग्रेटर नोएडा (Noida) पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इन्फॉर्म कर लड़की को बरामद कर लिया है। चांदनी द्वारा लिए गए कुछ मैन हार्मोन्स की दवाइयों से चांदनी के शरीर में थोड़े बदलाव हो रहे हैं। दवाइयों की वजह से चांदनी के चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें आना शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस ने चांदनी को उसके परिवार वालों के साथ घर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *