Noida : शातिर चोर इस तरीके से करते थे चोरी, फिर भी पुलिस ने धर दबोचा, जाने क्या है पूरा मामला ….!!!

Noida: नोएडा (Noida) पुलिस ने 2 शातिर चोरों को अपनी हिरासत में लिया है। यह दोनों चोर अलग-अलग इलाकों में बंद घरों के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने इन दोनों चोरों के पास से 175 विदेशी सिक्के, 90 हजार रूपये कैश और चार कैमरे बरामद किए हैं।

Noida

Noida: पुलिस ने किया सामान बरामद

नोएडा (Noida) पुलिस के एडिशनल डीसीपी आशुतोष का कहना है कि सेक्टर 39 क्षेत्र के एक मकान में कुछ दिनों पहले ही चोरी हुई थी। यह घर काफी दिनों से बंद था। इस घर से ही विदेशी मुद्रा के सिक्के और कैमरे चोरी हुए थे। चोरी की वारदात होने के बाद पुलिस तुरंत ही की छानबीन में जुट गई थी। मुखबिर की सूचना पर देर रात बुधवार को पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को सेक्टर 99 से गिरफ्तार कर लिया था।

Noida: चोरी से पहले करते थे घरो की रैकी

गिरफ्तार हुए आरोपी राजू मंडल बंगाल का बताया जा रहा है। वही उसका मित्र सचिन हरदोई का रहने वाला है। यह दोनों चोर अब तक सेक्टर 100 में रह रहे थे। यह दोनों चोर नोएडा (Noida) के आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी अब तक चोरी की वारदात को अंजाम देते आए हैं।

यह दोनों अलग-अलग इलाकों की रैकी किया करते हैं। जब उन्हें किसी क्षेत्र में बंद मकान मिल जाता है तो वह दोनों चोर उस घर में चोरी करने का मन बना लेते हैं। आरोपियों के पास से सेक्टर-39 में चोरी हुए सभी सामान बरामद कर लिया गया है।

Leave a Comment