Home UP UP Crime News : पति का सच जानने पर पुलिस थाने पहुंची महिला, कहा- मेरे साथ धोखे से धर्म बदलकर की शादी

UP Crime News : पति का सच जानने पर पुलिस थाने पहुंची महिला, कहा- मेरे साथ धोखे से धर्म बदलकर की शादी

0
UP Crime News : पति का सच जानने पर पुलिस थाने पहुंची महिला, कहा- मेरे साथ धोखे से धर्म बदलकर की शादी

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां पर एक मुस्लिम लड़के ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर ली। इसके बाद आदमी ने महिला को मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला। जब लड़की ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के नैनी इलाके की रहने वाली 22 साल की लड़की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। फेसबुक के जरिए उस लड़के से लड़की की दोस्ती हो गई। लड़के ने अपना नाम सुरेश पाल बताया और बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। लड़का करेली इलाके का रहने वाला है। दोस्ती के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और इसके बाद दोनों ने मनकामेश्वर मंदिर में शादी कर ली।

UP Crime News

UP Crime News : लड़की को लेकर एक किराए के घर में रहने लगा

शादी होने के बाद सुरेश पाल नामक व्यक्ति लड़की को लेकर एक किराए के घर में रहने लगा। शादी के लगभग 20 दिन बाद लड़के ने बताया कि उसका नाम सुरेश पाल नहीं बल्कि मोहम्मद शमी उर्फ मोहम्मद ज़ुबैर है। सच का पता चलते ही लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने आरोप लगाया है कि वह लड़का उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा है। धर्म परिवर्तन के लिए मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से बाहर निकाल दिया गया।

पुलिस नही कर रही थी FIR दर्ज: पीड़ित लड़की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए खुल्दाबाद थाने पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पहले तो एफआईआर रजिस्टर करने से आनाकानी की। लेकिन बाद में जैसे ही यह बात कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को पता चली तो उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here