UP News : उत्तरप्रदेश के बांदा गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांदा गांव का रहने वाले एक व्यक्ति को ईयर फोन इस्तेमाल करना पड़ा महंगा। यह व्यक्ति इयरफोन यूज करके रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। खून में लथपथ हुए इस आदमी को आसपास के लोगों ने जल्द ही अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज तो किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में रेफर किया गया अस्पताल ले जाते हुए ही इस व्यक्ति की बीच रास्ते में मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है। गांधी नगर के रहने वाले शालिग्राम का 20 साल का बेटा घर से बाजार की ओर जा रहा था। उनके बेटे ने अपने कानों में ईयर फोन लगा रखे थे। तभी अतर्रा से चित्रकूट जाने वाली ट्रेन के ड्राइवर की नजर इस लड़के पर पड़ी ट्रेन ड्राइवर ने जोर से हॉर्न भी बजाया, लेकिन ईयर फोन की वजह से लड़के को सुनाई नहीं दिया। ईयर फोन के कारण वह लड़का इतनी जोर से ट्रेन से टकराया कि वह दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

UP News

UP News : अजय की हालत काफी गंभीर थी

आसपास के लोगों ने जब इस लड़के को देखा तो तुरंत घर वालों को जानकारी दी और पास के अस्पताल ले गए। अजय की हालत काफी गंभीर थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अजय दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बारे में सुनकर परिजनों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। अजय के चाचा ने बताया कि धर्मशाला में किराए पर रहता था अजय।

अतर्रा थाना के एसएचओ अनूप दुबे ने पूरी घटना को विस्तार से बताया कि लड़का ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था। तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएचओ का कहना है कि आसपास के लोगों ने लड़के को जोर से आवाज भी लगाई थी लेकिन उसने सुना ही नहीं। इलाज के लिए अस्पताल भी तुरंत लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही अजय की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *