UP News : गन्दा वीडियो बनाकर किया महिला को ब्लैकमेल, बाद में किया उसके साथ दुष्कर्म

UP News : उत्तरप्रदेश से एक घिनौना अपराध सामने आया है. महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वह व्यक्ति करता रहा उससे दुष्कर्म।नहाते वक्त एक व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।

महिला ने परेशान होकर जब उस व्यक्ति के घर पर बताया तो उस व्यक्ति के परिवार वालों ने मिलकर इस महिला के साथ मारा पीटी की और धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

UP News

UP News : महिला ने खोराबार थाने में रिपोर्ट लिखवाई

थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने खोराबार थाने में रिपोर्ट लिखवाई है कि कुछ समय पहले उसी के गांव में रहने वाला व्यक्ति उसके घर टीवी ठीक करने आया था। उसी समय महिला का नहाते हुए उस व्यक्ति ने अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद वह व्यक्ति उस महिला को ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है।

शनिवार को तंग आकर महिला ने उस व्यक्ति के परिवार वालों को उस व्यक्ति की सारी करतूतें बताई तो उस व्यक्ति के परिवार वाले उस महिला को ही मारने पीटने लगे और उसे धमकी देकर भगा दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रविवार को आरोपित अजय पुत्र अर्जुन, कुंती देवी पत्नी अर्जुन, अर्जुन पुत्र अज्ञात, लता पुत्री अर्जुन और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment