Uttarpradesh News : हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। टाउन थाना क्षेत्र के डांडा पंचायत के जनकपुर गांव से मंगलवार की सुबह एक आदमी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध करती हुई उसकी पत्नी और बेटे को जान से मार डाला। पत्नी के परिवार का कहना है कि उनके पति भूषण यादव के पूरे परिवार ने मिलकर गुड़िया देवी और उनके बेटे ऋषभ कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी। जांच करने से पता चला है कि पत्नी का गला घोट के और अपने ही बेटे की छाती पर बैठकर गला दबाने से दोनों की मृत्यु हो गई।
गला घुटने का निशान उनके शरीर पर दिखाई दे रहा है। और तो और अपनी पत्नी का शरीर पत्थर से बांधकर गांव की नहर में फेंक दिया गया। अपने बेटे को घर पर ही मरा हुआ छोड़कर वह वहां से फरार हो गया। गांव के आसपास के लोगों ने थाने में रिपोर्ट करवाई। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस तुरंत ही बच्चे की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई।
Uttarpradesh News : पूरे घर में दुख का माहौल छा गया
जैसे ही लड़की के घर में पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है तो पूरे घर में दुख का माहौल छा गया। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव निवासी राजेन्द्र यादव भी जनकपुर गांव पहुंचे। लड़की के घरवालों ने आरोप लगाया है कि भूषण कुमार ने अपने ही गांव की किसी लड़की से अवैध रिश्ता बना रखा है। इसका विरोध इनकी बेटी गुड्डी ने किया था। और तो और ससुराल वालों ने दो लाख दहेज की भी मांग की थी। दहेज के पैसों के लिए हमारी बेटी को बहुत परेशान भी किया जाता था।
थाना अध्यक्ष शंभू नाथ यादव ने बताया कि मामले की पूरी जांच पड़ताल हो रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ छापेमारी शुरू कर दी गई है।