Uttarpradesh News : उपद्रवियों के लगे फिरोजाबाद में पोस्टर, पुलिस गुप्त रखेगी नाम और पता, मिलेगा इनाम

Uttarpradesh News : आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के अन्य कई इलाकों में हिंसा भड़क गई। अभी यूपी पुलिस ने हिंसा भड़काने वालों और उपद्रवियों के पोस्ट जारी किए हैं और इन पर कार्रवाई की जाएगी। अलग-अलग शहरों में उपद्रवियों ने हड़कंप मचा रखा है और इन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। फिरोजाबाद पुलिस ने भी सोमवार को उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार कई नकाबपोश लोग आए और तोड़फोड़ के साथ पथराव भी किया। पुलिस ने पोस्टर में इन्हीं लोगों की फोटो लगा रखी है और सभी लोगों से जानकारी मांग रहे हैं।

Uttarpradesh News

Uttarpradesh News : नाम-पता गुप्त रखेगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि पोस्टर में जिन उपद्रवियों की फोटो छपी है, उनकी पहचान, नाम और पता पुलिस को बताए। इसके अलावा पुलिस को उन लोगों की जानकारी देने पर इनाम मिलेगा और उपद्रवियों के बारे में जानकारी देने वालों के नाम और पता गुप्त रखे जाएंगे। इसके साथ ही फोटो लगे पोस्ट गली मोहल्ले में चस्पा कर दिए गए हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में इनकी खोज करने के लिए टीमें लगा दी हैं।

होगी कड़ी कार्रवाई:- पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में हिंसा भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जैसे ही पुलिस को कोई जानकारी मिल रही है, पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई दंगे की वीडियो के आधार पर उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। केवल उपद्रवियों ही नहीं फिर कर हिंसा भड़काने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

कई शहरों में पुलिस ने उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजाबाद पुलिस भी सख्त कार्रवाई के मूड में है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही उपद्रवियों की पहचान कर ली जाएगी। चिन्हित किए गए सभी लोगों को जल्द से जल्द पकड़ कर जेल में भेजा जाएगा।

Leave a Comment