Uttarpradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही पिता को मारने के लिए तैयार हो गया उनका बेटा। आरोपी लखनऊ का रहने वाला है। उसने अपने पिता को लोहे की रॉड से इतनी बेरहमी से मारा कि पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता की मौत के बाद बेटे ने चुपचाप ही अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के दौलत खेड़ा में रामखिलावन नाम का व्यक्ति रहता था। इनके कुल पांच बेटे थे। पुलिस की छानबीन से पता चला है कि रामखिलावान ने करीब 4 साल पहले एक बीघा जमीन बेची थी। पिता ने वह जमीन का पैसा घर में ना देकर बाहर किसी महिला को दे दिया। इस कारण घर में आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहते थे। इस कारण सभी बच्चे अपने पिता से अलग रहते थे।
Uttarpradesh News : पिताजी को लोहे की रोड से मारना शुरू कर दिया
पिता से अलग रहने के बाद भी बेटों के मन में पिता के लिए नफरत कम नहीं हुई। इसी कारण कौशल नामक बेटे ने अपने पिता से लड़ाई कर ली और देखते ही देखते वह झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने पिताजी को लोहे की रोड से मारना शुरू कर दिया। जब उसने देखा कि पिताजी की मृत्यु हो गई तो वह पिताजी को गोमती नदी के किनारे ले गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस की छानबीन से पता चला है कि कौशल गांव के लोगों को यह कह रहा था कि उसके पिता की कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं है। तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि अचानक ही उनकी मौत हो गई। लेकिन गांव वालों को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इत्तला कर दिया। शक के आधार पर पुलिस ने कौशल को गिरफ्तार किया और छानबीन करने पर कौशल ने सारी बातें सामने रख दी।