Uttarpradesh News : उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज में दो लड़कियों पर प्यार का ऐसा कुमार चढ़ा कि उनमें से एक लड़की ने अपना जेंडर बदलवा लिया और लड़की से लड़का बन गई। आपको बता दें डॉक्टरों ने लड़की के ऊपरी हिस्से को बदला है। इसके कुछ महीनों बाद लड़की की फाइनल सर्जरी होगी जिसमें शरीर के अन्य हिस्सों को भी बदला जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार डेढ़ साल में यह लड़की पूरी तरह लड़का बन जाएगी।

यह है मामला:- प्रयागराज के गंगापुर में रहने वाली दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जब लड़कियों ने अपने प्यार की बात घर वालों के सामने रखी तो उन्होंने मना कर दिया। घर वालों ने दोनों लड़कियों को बहुत समझाया लेकिन वे दोनों नहीं मानी। इसके बाद इश्क में डूबी एक लड़की ने तो अपना जेंडर बदलवाने की ठान ली। इसके बाद वह प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल पहुंची और डॉक्टरों से परामर्श लेने के बाद उसने अपना जेंडर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी।

Uttarpradesh News

Uttarpradesh News : लड़की केवल पुरुष ही नहीं बनेगी इसके हाव-भाव भी पूरी तरह बदल जाएंगे

डॉक्टरों से इस बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि यह लड़की केवल पुरुष ही नहीं बनेगी इसके हाव-भाव भी पूरी तरह बदल जाएंगे। इसके अलावा इसकी दाढ़ी मूछें भी उगाई जाएंगी। इस प्रयोग में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की थेरेपी दी जाएगी जिससे कि आंतरिक पुरुषत्व जगाया जा सके।

यह सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि लेकिन वह लड़की संतान पैदा करने में सक्षम नहीं होगी। डॉक्टरों ने बताया कि अभी तक पहला ऑपरेशन किया गया है। यह तो पूरे ऑपरेशन का चक्र लगभग 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि ऑपरेशन करवाने के बाद जेंडर बदलवाने वाली लड़की को छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *