Home UP Uttarpradesh: अपने आप को शक्तिमान समझ कचरे की गाडी पर लगा रहा था पुशअप, नीचे गिरते ही हुआ यह हाल

Uttarpradesh: अपने आप को शक्तिमान समझ कचरे की गाडी पर लगा रहा था पुशअप, नीचे गिरते ही हुआ यह हाल

0
Uttarpradesh: अपने आप को शक्तिमान समझ कचरे की गाडी पर लगा रहा था पुशअप, नीचे गिरते ही हुआ यह हाल

Uttarpradesh: उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) की राजधानी से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होता दिख रहा है। कचरे की गाड़ी के ऊपर एक व्यक्ति पुश अप करता हुआ उस वीडियो में नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिख रहे लड़के की सभी लोग सराहना कर रहे हैं लेकिन हम आपको बता दें कि एक वीडियो और जारी हुआ है जिसमें उस लड़के के साथ क्या हुआ है यह हम आपको बताएंगे।

pushups

Uttarpradesh : शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनो

गोमती नगर की अप्पर पुलिस उपयोगिता श्वेता श्रीवास्तव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सभी को मैसेज दिया है कि शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनो, कृपया करके ऐसे जानलेवा स्टंट ना करें। आप सभी इस वीडियो को ध्यान से देखिए और समझने की कोशिश कीजिए कि एडीसीपी को यह अपील क्यों करनी पड़ रही है। हम वीडियो में देख रहे हैं कि तेज रफ्तार कचरे की गाड़ी के ऊपर एक लड़का पुशअप्स करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन पुशअप्स करने के थोड़े ही देर बाद वह लड़का गाड़ी से गिर जाता है।

एडीसीपी श्वेता श्रीवास्तव के पास लड़के के गिरने के बाद की तस्वीर भी है। लड़के की तेज रफ्तार गाड़ी से गिरने पर उसे काफी गंभीर चोटे आई है। एडीसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने ताना मारते हुए यह भी कहा है कि बनने चले थे शक्तिमान लेकिन अब कुछ दिन तक नहीं हो पाओगे विराजमान। कृपया करके ऐसे जानलेवा स्टंट ना करें।

Uttarpradesh : कहां का है वायरल वीडियो

यह वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है। समता मूलक चौराहे से नगरनिगम आरआर विभाग की ओर जाने वाले बंधा रोड पर स्टंटबाजी की गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीब 24 सेकेंड तक लड़का तेज रफ्तार गाड़ी के ऊपर पुशअप्स कर रहा था। फिर शक्तिमान के गाने की तरह वह गाड़ी के ऊपर कुछ समय तक खड़ा ही रहा।

यह लड़का छोटी सी उम्र में इतना बड़ा स्टंट करते हुए नजर तो आ रहा है लेकिन पुश अप लगाने के कुछ समय बाद ही तेज रफ्तार गाड़ी से यह लड़का गिर गया और बड़ी जोरों से यह सड़क पर गिर पड़ा। लड़के को पीछे की तरफ काफी चोटें आई हैं। शक्तिमान बन रहे इस लड़के को फ़िलहाल डॉक्टर ने संपूर्ण बेड रेस्ट के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here