Uttarpradesh: छेड़छाड़ से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने कर ली आत्महत्या। उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) की पीलीभीत में मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने अपने घर में लगा लिया फांसी का फंदा। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह मामला उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) से है. यह छात्रा 16 साल की है और कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ती थी। रोजाना छात्रा अपनी साइकिल से विद्यालय जाया करती थी। उसी गांव में संजय नामक लड़का छात्रा को आते जाते छेड़ता रहता था। जिस वजह से लड़की काफी ज्यादा परेशान रहने लगी।
Uttarpradesh : संजय की इस हरकत की वजह से काफी परेशान रहने लग गई
मृतक छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि संजय की इस हरकत की वजह से उनकी बेटी काफी परेशान रहने लग गई थी। कई बार लड़की के माता-पिता ने उस लड़के को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। और तो और परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी जब भी किसी रिश्तेदार के घर आया जाया करती थी, तो संजय उसका पीछा किया करता था।
Uttarpradesh : लड़के के खिलाफ कई सारी धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने लड़के के खिलाफ कई सारी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लड़के द्वारा लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। फिलहाल संजय अभी फरार है। पुलिस उसकी छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द उसे हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक दिनेश ने बताया मृतका के पिता की शिकायत पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि मृतका और संजय के बीच काफी लंबी बातचीत भी हुआ करती थी। पुलिस हर पहलू की गंभीरता के साथ जांच कर रही है।