Ranveer Singh: यह तो हम सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने नए फोटो शूट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अमेरिकन मैगजीन के लिए कराया गया न्यूड फोटोशूट सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय बन गया है। बल्कि रणवीर सिंह के फोटो शूट से एक बहस छिड़ गई है। रणवीर के फोटोशूट से मुंबईमें एक एफआईआर दर्ज हुई है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस तरह की मुसीबत में भविष्य में फसेंगे, ऐसा कई सालों पहले शाहरुख खान ने कहा था।

फिल्ममेकर करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। साल 2007 में ‘कॉफी विद करण’ शो में शाहरुख खान और आलिया भट्ट आए थे। उस वक्त शाहरुख खान से रणवीर सिंह को लेकर कुछ सवाल पूछे गए थे। तब शाहरुख खान ने कहा था कि रणवीर के कपड़ों की वजह से वह कभी भी अरेस्ट हो सकते हैं। उस वक्त शाहरुख खान और आलिया भट्ट की ‘डियर ज़िंदगी’ फिल्म रिलीज होने वाली थी।

Ranveer Singh

Ranveer Singh रणवीर को लेकर शाहरुख का सटीक अनुमान

यह हम सभी जानते हैं कि कॉफी विद करण शो में सेलिब्रिटी से सवाल जवाब किए जाते हैं। कॉफी विद करण सीजन 5 के दौरान शाहरुख खान उनके शो पर आए थे। तब करण ने शाहरुख खान को कहा था कि कभी ऐसा सुनने में आया कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को गिरफ्तार किया गया है? इस बात पर शाहरुख खान मजाकिया रूप में कहने लगे कि रणवीर सिंह को कपड़े पहनने के लिए और कपड़े ना पहनने के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है।

Ranveer Singh रणवीर सिंह का विवादित फोटोशूट

अपनी बेहतरीन एक्टिंग, खास अंदाज और कमाल की एनर्जी के कारण रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन रणवीर सिंह द्वारा किए गए न्यूड फोटोशूट की वजह से वह एक विवाद में फंस गए हैं। लेकिन आप यह भी देख सकते हैं कि इस न्यूड फोटोशूट के लिए रणवीर को कई लोग अपना समर्थन भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *