Tiger Shroff: यह तो हम सभी जानते हैं कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के रिलेशनशिप की बातें हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। लेकिन हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि अब इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों ही सुपरस्टार ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं कही है। यह तो हमेशा से कहते आए हैं कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों के फैंस इन्हें एक कपल की तरह प्यार करते हैं। हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि पिछले 6 महीने से यह दोनों एक दूसरे से दूर-दूर रह रहे हैं। इनकी ब्रेकअप की बातें सुनकर उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है।
Tiger Shroff :कुछ हफ्तों में ब्रेकअप के बारे में पता चला
हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों से पता चला है कि यह दोनों अब साथ नहीं है। इन दोनों के बीच क्या परेशानी आई है यह अभी तक पता नहीं चला है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के किसी दोस्त ने भी एचटी को बताया कि उन्हें पिछले कुछ हफ्तों में ब्रेकअप के बारे में पता चला है, लेकिन अभिनेता ने इस बारे में अपने किसी भी करीबी से बात नहीं की है। टाइगर फिलहाल अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगा रहे हैं।
Tiger Shroff : दिशा पाटनी के इंटरव्यू की कहानी तो कुछ और ही दिखा रही
लेकिन दूसरी और तो दिशा पाटनी के इंटरव्यू की कहानी तो कुछ और ही दिखा रही है। यह तो हम सभी जानते हैं कि इन दिनों दिशा अपनी फिल्म ‘एक विलन रिटर्न्स’ के प्रमोशन में बिजी चल रही है। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ रैपिड फायर खेलते हुए जब दिशा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने टाइगर को ही चुना। दिशा से सवाल यह पूछा गया था कि अगर उन्हें मौका मिले टाइगर, जॉन इब्राहिम या अर्जुन कपूर में से मिस्टर यूनिवर्स 2022 चुनने का तो आप किसे चुनेगी? तब दिशा ने अपना जवाब देते हुए कहा कि वह टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को मिस्टर यूनिवर्स के लिए चुनेंगी।
दिशा का यह कहना है कि उनके हिसाब से व्यक्तिगत रूप में टाइगर बहुत ही अच्छे इंसान हैं। हाल ही में दिशा के आए इंटरव्यू में दिशा ने टाइगर की तारीफ करते हुए कहा कि वह टाइगर से अनुशासन सीखती है। और तो और दिशा ने बताया कि टाइगर ने उसे मार्शल आर्ट सीखने के लिए भी खूब प्रेरित किया था।