Gardening Tips : अपने गार्डन के फूलों को बनाये खिला-खिला और महकता हुआ, अपनाएं ये तरीके

    0
    986
    Gardening Tips

    Gardening Tips : अगर आप लोगों को भी गार्डन का शौक है तो यह न्यूज़ आपके लिए ही है। फूलों के वजह से गार्डन में एक अलग ही रौनक होती है। अगर हमारे गार्डन में फूल होते हैं तो उससे चारों और रंग बिरंगी खूबसूरती नजर आती है। लेकिन क्या आपने इन बातों पर ध्यान दिया है कि इस खूबसूरती को कैसे बरकरार रखा जाए। अगर हम अपने गार्डन के फूलों का ध्यान नहीं रखते हैं तो वह जल्दी मुरझाने लगते हैं। पानी की कमी हो जाना, ज्यादा धूप लग जाना या कीड़े लग जाने से हमारे बगीचे को नुकसान पहुंचने लगता है। इसलिए हम आपको आज फूलों का ध्यान कैसे रखना चाहिए इसकी जानकारी देंगे।

    फिलहाल अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और गर्मी के मौसम में हमें अपने गार्डन का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि गर्मी के मौसम में पेड़ पौधे जल्दी सूख जाते हैं और उनका विकास भी रुक जाता है। इसलिए हमें गर्मी के मौसम में कम से कम 2 बार पौधों में पानी डालना चाहिए। लेकिन इससे ज्यादा जरूरी है कि आप पौधों की प्रजातियों के बारे में थोड़ा सा जान ले और तो और आप पौधों के लिए ऐसे गमले लें जिससे पानी निकाला जा सके।

    Gardening Tips

    Gardening Tips : सही फर्टिलाइजर का करें उपयोग

    बगीचे की मिट्टी के लिए सही फर्टिलिटी की जरूरत होती है। इसलिए आप फूलों के लिए सही फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फूलों के लिए पानी में घुलने वाले फर्टिलाइजर अच्छे होते हैं।

    खरपतवार निकाले: खरपतवार आप के पौधों में कीड़े लगा सकते हैं। जो कि हमारे गार्डन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप फूलों वाले पौधों से खरपतवार रोजाना निकाल दे।

    मल्चिंग करें: मिट्टी के अंदर नमी को बंद करने में मल्चिंग मदद करता है। जहां मिट्टी को प्राकृतिक तरीके से सिंथेटिक सामग्री से ढकने की प्रक्रिया है। मल्चिंग मिट्टी के तापमान को कंट्रोल करता है।

    धूप है जरूरी: यह तो हम सभी जानते हैं कि पौधे के विकास के लिए धूप बहुत आवश्यक होता है। इसलिए हो सके तो आप अपने पेड़ पौधों को धूप वाली जगह पर रखें। जिन पौधों को जितनी धूप की जरूरत है उन्हें उस प्रकार ही रखिए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here