IPL 2022 : कोलकाता की हुई शर्मनाक हार, रिंकू सिंह पर बन रहे फनी मीम्स, सोशल मीडिया पर हुए वायरल

IPL 2022: कोलकाता और लखनऊ के बीच हुए मैच में कोलकाता की बहुत बुरी हार हुई है। इस मैच के बाद रिंकू सिंह पर फनी मीम्स बन रहे है। आपको बता दे रिंकू सिंह एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें ज्यादा मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। लखनऊ के टीम के खिलाफ हुए मैच में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 15 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए। उनकी शानदार पारी के बाद भी कोलकाता को जीत हासिल नहीं हुई। इसके बाद रिंकू सिंह और केकेआर को लेकर कई फनी मीम्स बनाये जा रहे है।

IPL 2022

IPL 2022 : मैच का स्कोर

इस दौरान लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता को 211 रनों का लक्ष्य दिया। टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 140 रन बनाए। उन्होंने 70 गेंद खेलते हुए 10 छक्के और 10 चौके लगाए। विपक्षी टीम कोलकाता केवल 208 रन ही बना पाई। इस मैच में रिंकू सिंह ने जबरदस्त पारी खेलते हुए 40 रन बनाए। उन्होंने 266.67 के स्ट्राइक रेट से 4 छक्के और 2 चौके लगाते हुए यह स्कोर बनाया। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए। उन्होंने 29 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके अलावा नीतीश राणा ने भी शानदार पारी खेली।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर:- आपको बता दें अभी रिंकू सिंह के पास ज्यादा मैच खेलने का अनुभव नहीं है। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में सिर्फ 6 मैच खेले हैं। उन्होंने इन 6 मैचों में 134 रन बनाए हैं। इसके अलावा नीतीश राणा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद रहकर 42 रन है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2022 में 8 कैच भी पकड़े है। रिंकू सिंह की शानदार पारी के बाद उन पर फनी मीम्स बन रहे है, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे है। उनके इन फनी मीम्स पर काफी सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे है।

Leave a Comment