IPL 2022 : मुंबई के स्टार बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) IPL 2022 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक है। उन्हें 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने हुए इस ऑक्शन में किशन को करीब 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। जिसके बाद में अपनी खुशी को जाहिर करते हुए MI टीम ने बताया था कि ईशान किशन हमारे लिए बहुत ही अहम सदस्यों में से एक हैं। लेकिन वे T20 लीग के मौजूदा IPL 2022 के इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक एक बार भी अपना प्रदर्शन नहीं कर सके। रविवार को हुए एक मुकाबले में जोकि LSG vs MI के बीच में हुआ था, उस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई को 36 रन से हराने में पूरी तरह से कामयाब हो गयी। यह MI टीम की लगातार इस सीज़न में 8वीं हार है, और वह अब प्लेऑफ की रेस से भी पूरी तरह से बाहर हो गई है। इस मैच में ईशान किशन ने 20 गेंद खेलकर के सिर्फ 8 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। यहाँ तक की वे एक बाउंड्री भी नहीं लगा सके।

इस मैच में बाद पूर्व कप्तान ने उठाये सवाल


इस मैच के बाद में स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के द्वारा तो ईशान किशन की बल्लेबाजी पर ही बहुत से सवाल खड़े कर दिए। हरभजन ने यहाँ तक कहा कि वे अब टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस की ओर से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के रूप में जाने जाते थे। यही कारण है जो किशन को 15 करोड़ रुपए से अधिक में ख़रीदा गया था, लेकिन किशन तो पैसे के कारण में अपनी बल्लेबाजी तक ही भूल गए हैं।

पिछले के 2 सीजन में करी थी आक्रमक बल्लेबाजी


इस पर ईशान किशन ने IPL के बीते हुए पिछले 2 सीजन में बहुत ही शानदार और आक्रमक बल्लेबाजी करी थी। यही कारण है की MI टीम ने उन्हें इतनी बड़ी राशि में एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल किया था। IPL 2021 की बात करें तो उन्होंने 10 पारियों में 27 की औसत से करीब 241 रन बनाने में कामयाब हुए थे, जिसमे किशन ने 2 अर्धशतक भी लगाया था, और उनका स्ट्राइक रेट भी 134 का रहा था। उन्हें इस प्रदर्शन के चलते हुए T20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था। IPL 2020 में उन्होंने 14 पारियों में 57 की औसत से 516 रन बनाने में कामयाब हुए थे। यह उनका IPL इतिहास का अभी तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन भी था। यहाँ पर उन्होंने 4 अर्धशतक जड़ा था, और किशन का स्ट्राइक रेट 146 के आस पास का था।

अंतिम 6 पारियों के कारण खड़े हुए बहुत से सवाल


लखनऊ के खिलाफ 23 साल के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का स्ट्राइक रेट केवल और केवल 40 का ही था। यह T20 के हिसाब से बहुत ही खराब है। वे अपनी अंतिम 6 पारियों में किसी मैच में 100 के स्ट्राइक रेट से रन भी नहीं बनाने में कामयाब रहे। CSK के खिलाफ तो वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए, और वहीं पर लखनऊ के खिलाफ 17 गेंद पर 13 रन, पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 गेंद पर 3 रन, RCB के खिलाफ 28 गेंद पर 26 रन और KKR के खिलाफ तो किशन ने 21 गेंद पर 14 रन ही बना पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *