MS Dhoni Painting : कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया। खबर आ रही है कि तमिलनाडु के इरोड में एक हैंडलूम कारीगर ने धोनी और उनकी बेटी जीवा की एक खूबसूरत तस्वीर कपड़े पर उकेरी है। महेंद्र सिंह धोनी को यह तस्वीर इतनी पसंद आई कि उन्होंने खुद जाकर इसे खरीद लिया। धोनी की तस्वीर के साथ फोटो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
MS Dhoni Painting : धोनी खुद गए दुकान
यह तस्वीर सबसे पहले रेलवे एंड टेक्सटाइल मंत्री दर्शना जरदोष ने शेयर की। इन तस्वीरों के कैप्शन में मंत्री ने लिखा, “मिस्टर अप्पुसामी, यह एक बुनकर है, जो इरोड में हैंडलूम की दुकान चलाते हैं। वह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने कपड़ों पर आर्ट वर्क करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा की साथ मे तस्वीर बनाई है।
मंत्री ने की तस्वीरें पोस्ट:- जरदोश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 4 तस्वीरें पोस्ट की है। इनमें से एक तस्वीर में एम एस धोनी उस कपड़े को पकड़े हुए हैं जिसमें उनकी और जीवा यह फोटो उकेरी गई है। इस तस्वीर को सफेद कपड़े पर नीले रंग से बनाया गया है। कपड़े पर तस्वीर के साइड में फ्रेम के अंदर ‘थाला’ भी लिखा हुआ है। इसके अलावा अगले 3 तस्वीरों में हैंडलूम स्टॉल और उसके मालिक अप्पुसामी को दिखाया गया है।