Home Games Rohit Sharma : भारतीय कप्तान को आई बचपन की याद, सोशल मीडिया पर रोहित ने की बचपन की तस्वीरें शेयर

Rohit Sharma : भारतीय कप्तान को आई बचपन की याद, सोशल मीडिया पर रोहित ने की बचपन की तस्वीरें शेयर

0
Rohit Sharma : भारतीय कप्तान को आई बचपन की याद, सोशल मीडिया पर रोहित ने की बचपन की तस्वीरें शेयर

Rohit Sharma : आईपीएल 2022 का समापन हो चुका है। गुजरात टाइटंस में राजस्थान रॉयल्स को पहले ही सीजन में हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस सीजन जहां नहीं टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया वहीं पुरानी टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस बाद सबसे निचले पायदान पर रही है। इस बार मुंबई इंडियंस ने 14 मैच में से सिर्फ 4 मैच ही जीते।

Rohit Sharma

Rohit Sharma : स्कूल की आई याद

आईपीएल सीजन हारने के बाद मुंबई इंडियंस टीम और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल चुके थे। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह क्लास रूम में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है – ‘बैक टू स्कूल.’ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनके चाहने वाले इस तस्वीर पर काफी कमेंट कर रहे हैं।

आईपीएल 2022 में रोहित का प्रदर्शन:- आईपीएल 2022 में कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। मुंबई इंडियंस ने कुल 14 मैच खेले जिनमें रोहित शर्मा ने 19.14 की औसत से और 120.71 की स्ट्राइक रेट से मात्र 268 रन बनाए। इस आईपीएल सीजन में वह एक भी अर्धशतक नही लगा पाए। रोहित शर्मा का इस आईपीएल सीजन में सर्वाधिक स्कोर 48 रन रहा। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा ने 13 छक्के और 28 चौके लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here