Health News : आप ही करते हैं अदरक का अधिक सेवन, हो जाएं सावधान हो सकता है आपकी सेहत को नुकसान

Health News : अदरक का इस्तेमाल तो लगभग सभी घरों में होता है। अपने अनोखे स्वाद के लिए जाने जाती है। सुबह की चाय बिना अदरक के बेस्वाद सी लगती है। अदरक हजारों सालों से सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि पारंपरिक गतिविधियों के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है। यह हमारे स्वास्थ्य को कई तरीके से लाभ पहुंचाती है। लेकिन कई लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं जो भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आइए हम बताते हैं इसके दुष्प्रभाव के बारे में….

Health News

Health News : ब्लीडिंग का कारण:-

अदरक में एन्टीप्लेटलेट गुण मिलते है। इसलिए अदरक के अधिक सेवन से हमे ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा अगर हम अदरक का इस्तेमाल लौंग और लहसुन के साथ करते है, तो ब्लीडिंग का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

डायरिया:- अदरक के अधिक सेवन से हमारे आंतो के जरिये भोजन और मलमार्ग में तेजी आ सकती है। जिससे हमें बैचेनी और कमजोरी लगने लगती है।

प्रेग्नेंसी में हानिकारक:- प्रेग्नेंसी में 1500 मिलीग्राम से अधिक अदरक सेवन से गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा इस मामले में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और अदरक के अधिक सेवन से गर्भवती महिला को बचना चाहिए।

त्वचा और आंखों में एलर्जी:- अदरक के ज्यादा सेवन से त्वचा पर चकते, सांस की परेशानी, आंखों का लाल होना, खुजली, होंठ सूजना और गले मे दिक्कत हो सकती है। इस तरह की परेशानी में डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

हार्ट से जुड़ी समस्याएं:- अदरक के अधिक सेवन से हमारे दिल को भी नुकसान हो सकता है। इसके अधिक सेवन से हमें कम दिखने लगता है। इसके अलावा दिल की बीमारी या अनिद्रा हो सकती है। इसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक भी आ सकता है।

Leave a Comment