Health Tips For Kids : हम बच्चों की हेल्थ को लेकर बहुत टेंशन में रहते हैं। बच्चों का मानसिक विकास और शारिरिक विकास के लिए सही खान पीन करना जरूरी होता है। हम पेरेंट्स इस बात का खासतौर पर ध्यान रखते हैं। लेकिन क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया है कि किस तरह के खाने से हमारे बच्चे को नुकसान हो सकता है। जी, हाँ हम आपको बता दें कि ऐसी कई तरह के चीजों के कारण से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। कुछ चीजों के सेवन से हमारे बच्चों के शारीरिक विकास में भी अड़चन आ सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने बच्चे को किन-किन खाने की चीजों से दूर रखना चाहिए।

Health Tips for Kids

Health Tips for Kids : इन चीज़ों का रखें परहेज़

● फ्रूट फ्लेवर वाली चीजें: फ्रूट यानी फलों से बनने वाली चीजों को पढ़कर आप यह ना समझे कि उस खाने की चीज में फ्रूट्स मिले होंगे। उदाहरण के तौर पर चॉकलेट या केक यह सिर्फ चीनी से बने होते हैं ना कि किसी फल से। केक और कैंडी जैसी चीजों में भर भरकर चीनी और केमिकल होता है। जो कि बच्चों के दांतो में चिपक कर दातों में सड़न पैदा करने लगता है।

● फ्रेंच फ्राइस: यह तो हमने काफी देख लिया है कि आजकल बच्चों को फ्रेंच फ्राइस बहुत पसंद आने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रेंच फ्राइज से हमारे बच्चों को नुकसान भी पहुंच सकता है क्योंकि फ्रेंच फ्राइस में ट्रांसफैट और कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है जो कि छोटे बच्चों को पचाने में मुश्किल होता है। आप इसकी जगह शकरकंद या और किसी सब्जी से फ्रेंच फ्राइज बनाकर बच्चों को खिलाएं। जो कि ऑलिव तेल में बनाई जाए।

● शुगर ग्रेन: चीनी से बनाई गई चीजों में फाइबर ना के बराबर पाया जाता है। जैसे कि क्रीम रोल जिसमें कैलरी और शुगर के अलावा कुछ नहीं होता। इन चीजों से हमारे शरीर को कोई भी पोषक तत्व नहीं मिलते। इनकी जगह आप बच्चों को फाइबर से भरपूर चीजें खाने को दे।

● सॉफ्ट ड्रिंक: सोडा और कोल्ड ड्रिंक से मधुमेह के साथ-साथ मोटापा बढ़ जाता है। इसलिए छोटे बच्चों को पैकेट वाले जूस ना पिलाए क्योंकि पैकेट वाले जूस में सिर्फ चीनी और सोडा होता है और सोडा बच्चों के लिए नुकसानदायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *